फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Will meet Chautala soon : Minister Ranjeet

ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई पर दी है फोन पर बधाई, जल्द करेंगे मुलाकात: बिजली मंत्री

Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Will meet Chautala soon : Minister Ranjeet
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई पर बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई के बाद उन्होंने फोन कर बधाई दी है। ओम प्रकाश चौटाला राजनीति के माहिर हैं। वे जल्द ही दिल्ली में जाकर ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात करेंगे। लोग ओम प्रकाश चौटाला को कितना समर्थन देते हैं उसके बाद ही इनेलो की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

वहीं उन्होंने बिजली की सप्लाई को लेकर कहा कि अगर प्रदेश में बिजली अधिकारी की लापरवाही के कारण बिजली कट हुआ तो उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिजली सरप्लस है और प्रदेश में बिजली की कोई समस्या नहीं है। प्रदेश में प्रतिदिन 12 हजार मेगावाट बिजली उपलब्ध है और 2 दिन पहले हरियाणा का तापमान ज्यादा होने के कारण भी हरियाणा में 11786 मेगावाट बिजली की खपत हुई थी।
विज्ञापन

विधायक कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष के तौर नहीं देखना चाहते तो दे दें इस्तीफा
कांग्रेस की गुटबाजी पर कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने तंज कसते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के विधायक कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नहीं देखना चाहते तो कुमारी सैलजा को इस्तीफा दे देना चाहिए। पूरे देश में कांग्रेस का वर्चस्व समाप्त हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस कही पर भी दिखाई नहीं देती है। प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कांग्रेस में कोई दिखाई नहीं देता है। अशोक तंवर, कुमारी सैलजा का कभी कांग्रेस में कोई वजूद नहीं था। हरियाणा में सरकार पूरी तरह से सुरक्षित है। हरियाणा में 40 विधायक भाजपा के है, 10 जजपा के विधायक है, 7 आजाद विधायक हैं ऐसे में सरकार को कोई खतरा नहीं है सरकार अपना पांच साल का टर्म पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed