फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   WiFi was installed in the depot and ration was distributed

Sirsa News: डीसी के आदेशों पर डिपो में वाईफाई लगवा राशन बांटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
WiFi was installed in the depot and ration was distributed
सिरसा। किसान आंदोलन के चलते जिले में पिछले कई दिनों से इंटरनेट बंद है। इस कारण जिले में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। 23 फरवरी तक जिले में केवल 30 प्रतिशत कार्ड धारकों को ही राशन मिल पाया है। जबकि माह खत्म होने में मात्र 5 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने आदेश जारी किए हैं कि जिन डिपो धारकों ने राशन का वितरण नहीं किया है वे शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें। जिन डिपो धारकों के पास नेट की सुविधा नहीं हैं तो वे तुरंत वाई-फाई का कनेक्शन का प्रबंध करते हुए अपनी पीओएस मशीन से राशन का वितरण कार्डधारकों को करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यदि डिपो संचालक कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस पर शनिवार को आदेश का पता चलते ही डिपो धारकों ने वाई-फाई कनेक्शन लेकर कार्ड धारकों को राशन वितरण शुरू कर दिया। वहीं नेट बंद होने से जिलेभर के 70 प्रतिशत परिवार अभी भी राशन से वंचित हैं। जिले में 2 लाख 57 हजार 537 राशन कार्ड धारक हैं। इनको 502 डिपो से राशन वितरण किया जाता है।
विज्ञापन


इस माह इतना राशन वितरण करना है

गेहूं 20651.99 क्विंटल।

बाजरा 34288.74।

चीनी 2145.58 क्विंटल।

सरसों तेल 515074 लीटर

इनको इतना दिया जाता है राशन

बीपीएल कार्डधारकों को डेढ़ किलो गेहूं, 3 किलो 50 ग्राम बाजरा, 1 किलोग्राम चीनी और 2 लीटर सरसों का तेल मिलता है।

गुलाबी कार्ड धारक को प्रति कार्ड 15 किलोग्राम गेहूं, 20 किलोग्राम बाजरा, 1 किलोग्राम चीनी और 2 लीटर तेल दिया जाता है।
डीसी ने डिपो धारकों को आदेश जारी किए है कि माह खत्म होने से पहले कार्ड धारकों को शत प्रतिशत राशन वितरण किया जाए। इसके लिए तुरंत वाईफाई कनेक्शन ले। किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। ये आदेश सभी डिपो धारकों तक पहुंचा दिया गया है। -कप्तान सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed