फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wife hanged herself after being upset with her husband

Sirsa News: पति से परेशान होकर पत्नी ने लगाई फांसी, मामला दर्ज

Fri, 23 Feb 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Wife hanged herself after being upset with her husband
सिरसा। शहर के प्रीत नगर में महिला ने वीरवार देर रात को फंदा लगा लिया। शहर थाना पुलिस ने मृतका के भाई का बयान दर्ज करके महिला के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परमार्थ कॉलोनी निवासी मृतका के भाई किशनलाल ने बताया कि उसकी बहन निशा की शादी 19 अप्रैल 2022 को गांव संगरसाधा निवासी सुमित कुमार के साथ हुई थी। निशा और सुमित का यह प्रेम विवाह था। शादी के बाद निशा अपने पति सुमित के साथ प्रीत नगर की गली नंबर चार मेंं रह रही थी और वह शहर के एक निजी स्कूल मेंं क्लर्क के पद पर कार्यरत थी।
विज्ञापन

किशनलाल का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही निशा व सुमित मेंं कहासुनी होने लगी। आरोप है कि सुमित निशा को परेशान करने लगा। निशा ने परेशान होकर 22 फरवरी वीरवार देर रात को घर के गेट पर फंदा लगा लिया। किशनलाल के मुताबिक जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो वे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। जब वे वहां पहुंचे तो सुमित ने उसकी बहन की लाश फर्श पर रखी हुई थी। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति सुमित कुमार के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed