{"_id":"64821256a13450f53506c9c6","slug":"when-there-is-no-purchase-on-msp-then-what-is-the-justification-for-increasing-msp-on-paper-abhay-singh-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-919-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब एमएसपी पर खरीद नहीं तो कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य : अभय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब एमएसपी पर खरीद नहीं तो कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य : अभय सिंह
विज्ञापन
इनेलो की पदयात्रा के दौरान अभय सिंह चौटाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा,चोपटा। इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने फसलों का जो समर्थन मूल्य बढ़ाया है, वह सिर्फ किसानों को गुमराह करने के लिए है। प्रदेश की गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल को खरीद ही नहीं रही है, तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है। वे परिवर्तन पदयात्रा के दौरान उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।
परिवर्तन यात्रा 98वें दिन सिरसा जिले के ऐलनाबाद हलके के कागदाना, गिगोरानी, नाथूसरी कला, नाथूसरी चोपटा, लुदेसर, रूपावास, रायपुरिया, बरासरी और जमाल गावों में पहुंची। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किसान पहले से घोषित एमएसपी पर अपनी फसल को बेचने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा गठबंधन सरकार किसानों को उनका हक देने के बजाय बेरहमी से लाठियों से पीट रही है और मुकदमें दर्ज कर रही है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्होंने यह पहले ही घोषणा कर दी थी कि अगर बृज भूषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो मां-बाप अपनी बच्चियों को खेल के मैदान में भेजने से रोक देंगे। आज यह बात सच साबित हो रही है। लोग भाजपा से नाराज हैं और अखाड़ों में बेटियों को नहीं भेज रहे हैं। यह देश और प्रदेश के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है, जिसका खामियाजा देश और प्रदेश को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।
इनेलो के प्रधान महासचिव ने कहा कि सत्ता में आने पर बिजली पानी का प्रबंध करेंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। आज जो सत्ता में बैठ कर प्रदेश को दोनों हाथों से लूट रहे हैं, उनको जेल की सलाखों के पीछे भेज देंगे। जिन बिजली के मीटरों में गलत तरीके से हजारों रुपये महीने का बिल आ रहा है, उन्हें उखाड़ कर जोहड़ में फेंक देंगे और सही रीडिंग देने वाले बिजली के मीटर लगा देंगे।