Hindi News
›
Haryana
›
Sirsa News
›
When the policemen came to know about the suppression of the fetus, they dug the pit and saw the dead body of the dog's child.
{"_id":"6213d015eb76de1829539c42","slug":"when-the-policemen-came-to-know-about-the-suppression-of-the-fetus-they-dug-the-pit-and-saw-the-dead-body-of-the-dog-s-child-sirsa-news-hsr624905841","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण दबाने की मिली सूचना तो दौड़े पुलिसकर्मी, गड्ढा खोदकर देखा तो मिले कुत्ते के बच्चे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण दबाने की मिली सूचना तो दौड़े पुलिसकर्मी, गड्ढा खोदकर देखा तो मिले कुत्ते के बच्चे का शव
भ्रूण मिलने की सूचना पर गड्ढा खुदवाती हुई पुलिस।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
सिरसा। खोदा पहाड़ निकली चुहिया, यह कहावत पुलिस पर उस समय सही बैठी जब उन्हें भ्रूण दबाए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते बताई गई जगह पर जाकर गड्ढा खोदकर देखा तो उसमें कुत्ते के बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन
कंगनपुर रोड पर केवी स्कूल के निकट भ्रूण दबाए जाने की शिकायत पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सोमवार सुबह शिकायत के मिलने के बाद प्रशासन की ओर से डबवाली के तहसीलदार को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। दोपहर को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार भुवनेश परूथी व सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को बताया कि रात को एक व्यक्ति व महिला स्कूटी पर सवार होकर आए थे। उन्होंने गोद में कुछ लिया हुआ था और उसे यहां गड्ढा खोदकर दबाकर गए हैं। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढा खोदा गया। गड्ढे से मानव भ्रूण के स्थान पर कुत्ते के बच्चे का शव निकला। इस पर मौके पर मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई। इसके बाद कुत्ते के बच्चे का शव को वापस जमीन में दबा दिया गया। वहीं पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिसकर्मी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद बताई गई जगह की खोदाई करवाई गई। खोदाई में कुत्ते के बच्चे का शव मिला। कुत्ते के बच्चे की किसी बीमारी से मौत हुई होगी। इसलिए लोग यहां आकर दबा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।