फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Warning of a protest if milk prices are not raised

Sirsa News: दूध के दाम न बढ़ने पर धरना देने की चेतावनी

Sat, 17 Oct 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Warning of a protest if milk prices are not raised
सिरसा। दूध और फैट के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर किसान और पशुपालक एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। शनिवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 नवंबर को वीटा मिल्क प्लांट में अगली बैठक कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि तब तक सरकार ने मांगों पर फैसला नहीं लिया तो वीटा प्लांट के बाहर धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान नेता प्रकाश सिंह ममेरा ने बताया कि दूध के उचित दाम की मांग को लेकर पहले वीटा प्लांट पर तीन दिन तक धरना दिया गया था। उस दौरान 15 दिन बाद यानी 17 अक्टूबर को बैठक कर आगे की रणनीति तय करने पर सहमति बनी थी। शनिवार की बैठक में दूध उत्पादकों और डेयरी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर आंदोलन को समर्थन दिया। अब 2 नवंबर तक सरकार की कार्रवाई का इंतजार किया जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान नेता जसवीर सिंह भाटी ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन ने अब तक उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में दूध में मिलावट पर रोक लगाने और पशुपालकों को उचित मूल्य दिलाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने आरोप लगाया कि इन दिनों दूध का उत्पादन कम होने के बावजूद प्लांट में पर्याप्त आवक दिखाई जा रही है। उन्होंने इस मामले की जांच करवाने की मांग की। बैठक में हंसराज पचार, सोनू, सुरजीत सिंह बेगू, सोनू कंबोज, बृजलाल और रामदीप बराड़ सहित अन्य किसान व पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed