फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   154 meritorious students received recognition

Sirsa News: 154 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Sun, 18 Oct 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 18 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
154 meritorious students received recognition
मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते अभय सिंह चौटाला।
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश के होनहार बेटे-बेटियां शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उनकी उपलब्धियां गर्व का विषय हैं।
विज्ञापन

वह जाट धर्मशाला में शनिवार को आयोजित छात्रवृत्ति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोले रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में शनिवार को आयोजित छात्रवृत्ति सम्मान समारोह में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने दसवीं और बारहवीं कक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले जाट समुदाय के 154 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट धर्मशाला सभा के प्रधान मोहनलाल झोरड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यार्थी को 5100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई।
जाट धर्मशाला सभा की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी को 2100 रुपये दिए गए थे। इस दौरान चौटाला ने अपने निजी कोष से प्रत्येक विद्यार्थी को 3000 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की। इससे प्रत्येक विद्यार्थी की कुल प्रोत्साहन राशि 5100 रुपये हो गई।
उन्होंने घोषणा की कि जो मेधावी विद्यार्थी माता हरकी देवी कॉलेज में प्रवेश लेना चाहेंगे उन्हें निशुल्क प्रवेश और शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा किसी अन्य प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को भी हरसंभव सहायता दी जाएगी।
इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, बाबा सुंदराईनाथ, जाट धर्मशाला सभा के उपप्रधान रामजीलाल, अधिवक्ता अमर सिंह बेनीवाल, अजय झोरड़, सुरेंद्र नुईयां, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कोटली सहित जाट धर्मशाला सभा के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति : अभय
आयोजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में अभयने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है जहां तिरंगा फहराने पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विदेशी दौरों से फुर्सत नहीं है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी आदि की कमी से जूझना पड़ रहा है, ऐसे में वह गेहूं की बिजाई कैसे कर पाएगा? मंडियों में बारिश से खराब फसल का मुआवजा देकर उनकी आर्थिक मदद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश में आज सरकार के खिलाफ प्रदरन्न हो रहे हैं, ऐसे में इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि हरियाणा में भी कोई बड़ा आंदोलन हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed