{"_id":"676ee76f104efa8ef70c3ecc","slug":"when-the-opposition-asked-questions-in-the-youth-parliament-the-ruling-party-answered-with-statistics-sirsa-news-c-128-1-slko1008-130622-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवा संसद में विपक्ष ने पूछे सवाल तो सत्ता पक्ष ने दिए आंकड़ों के साथ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवा संसद में विपक्ष ने पूछे सवाल तो सत्ता पक्ष ने दिए आंकड़ों के साथ जवाब
Fri, 27 Dec 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
खारियां। संसद सत्र की कार्यवाही करते सदन सदस्य। संवाद
रानियां। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चक्कां में शुक्रवार को युवा संसद सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ओमप्रकाश चेयरमैन ब्लॉक समिति रानियां ने बतौर मुख्यातिथि व सरपंच प्रतिनिधि रामदत छापौला व ब्लॉक समिति सदस्य प्रतिनिधि झींडू राम बोयल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष महोदय, विदेशी मेहमान, महासचिव, सता पक्ष, विपक्ष दल व अतिथियों के लिए संसद का प्रारूप तैयार किया गया। जिसमें डेमो के रूप में विद्यार्थियों ने अलग अलग अध्यक्ष, महासचिव, सांसद, नेता, मंत्री, सिक्योरिटी, पत्रकार व अतिथियों की भूमिका अदा की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से साथ हुई। इसके बाद भारत रतन रतन टाटा, पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि के बाद संसद का सत्र चलाया गया। जिससे यातायात, खाद्य एवं आपूर्ति, जल संरक्षण, महिला सुरक्षा, शिक्षा, नशा, विदेश नीति, रोजगार, स्वास्थ्य, पुरानी पेंशन स्कीम, फसल एमएसपी, खेल व स्वच्छता जैसे मुद्दों पर विपक्ष ने सता पक्ष से प्रश्न पूछे। जिनका सता पक्ष ने आंकड़ों के साथ उत्तर दिया। इस मौके पर डींग डाइट से जज के रूप में पीजीटी हरदेव सिंह बालासर व होशियार सिंह खाईशेरगढ़ ने सभा को सुना व फैसला सुरक्षित रखा।
विज्ञापन
कार्यक्रम की पटकथा राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक रामचंद्र नोखवाल ने तैयार की और आयोजन प्राचार्य गुरनाम सिंह ने नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही को देखा व समझा। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर धर्मवीर सहित विद्यालय स्टाफ, अतिथि, एसएमसी कमेटी सदस्य, पंच सदस्य, बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे।