फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When students going to surround the VC office over the fee hike were stopped, they climbed the gate and raised slogans

Sirsa News: फीस वृद्धि पर वीसी कार्यालय घेरने निकले छात्रों को रोका तो गेट पर चढ़ लगाए नारे

Fri, 09 Oct 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 09 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
When students going to surround the VC office over the fee hike were stopped, they climbed the gate and raised slogans
सीडीएलयू में फीस बढ़ोतरी के ​खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र संघ के सदस्य। 
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में फीस वृद्धि, छात्रावासों में फैली अव्यवस्थाओं के समाधान के लिए विद्यार्थियों का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।
विज्ञापन

वीसी कार्यालय का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोका तो उन्होंने कचहरी गेट बंद कर दिया। गेट पर चढ़कर नारेबाजी की और कुलपति प्रो. विजय कुमार का पुतला फूंका। गेट बंद रहने से विश्वविद्यालय आने वाले विद्यार्थियों और अन्य लोगों को परेशानी हुई। बाद में प्रशासन ने 12 में से छह मांगों पर सहमति जताकर तत्काल काम शुरू करने की बात कही लेकिन आंदोलनकारी सभी मांगें पूरी करवाने पर अड़े रहे।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार देर रात शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल विद्यार्थियों को मनाने पहुंचा था। हालांकि, विद्यार्थियों ने बातचीत से इनकार कर कुलपति के धरनास्थल पर आने की मांग रखी। एबीवीपी विश्वविद्यालय प्रमुख मोहित बिश्नोई ने कहा कि संगठन पहले भी फीस वृद्धि रोकने और विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करने के लिए ज्ञापन दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के अनुसार, बी-फार्मेसी की फीस 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, बीएससी हेल्थ एंड स्पोर्ट्स और बीबीए की फीस 24 हजार से बढ़ाकर 34 हजार रुपये की गई है। बीए एलएलबी की फीस भी 27,200 से बढ़ाकर 33,700 रुपये कर दी गई है। री-इवैल्यूएशन फीस 350 से बढ़ाकर 600 रुपये करने पर भी आपत्ति जताई गई। विद्यार्थियों ने समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने और डीएमसी में नाम व अन्य विवरणों की गलतियां ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed