फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When asked for gold earring, attacked, case registered against 4 named and two others

Sirsa News: सोने की बाली मांगी तो किया हमला, 4 नामजद व दो अन्य पर केस दर्ज

Mon, 03 Jun 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 03 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
When asked for gold earring, attacked, case registered against 4 named and two others
सिरसा। दोस्त को दी ही सोने की बालियां मांगना रामन कुमार वासी रामपुर थेहड़ी तंबूवाली को उस समय महंगा पड़ गया जब आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर 4 नामजद व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रमन कुमार ने बताया कि वह नेशनल कॉलेज सिरसा में बीए प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है। एक साल पहले उसने अपने दोस्त गोरू को सोने की बालियां दी थी। कुछ दिन पहले जब उसने गोरु वासी चामल से बालियां मांगी तो वह देने से मना करने लगा। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई। रमन ने गोरू से जब बालियां नहीं देने पर बदले में पैसे देने को कहा तो उसने पैसे देने से भी मना कर दिया। 31 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह अपनी बाइक पर रिश्तेदारी से गांव रामपुर स्थित घर पर लौट रहा था तो ओटू हेड के पास स्थित गोरु अपने कुछ साथियों सहित खड़ा था। उन्होंने उसको रोक लिया। इसी दौरान गोरु के दोस्त ने उसके हाथ पर डंडे से प्रहार किया। इसके बाद गोरु के दोस्त हैप्पी वासी गांव चामल, रमन वासी गांव ख्योवाली, आकाश गांव सीरा व दो अन्य उस पर हमला करने के आगे बढ़े। उनके हाथों में गंडासी, दातर और डंडे थे।
विज्ञापन

रमन ने बताया कि उनको देखकर वह गिंदड़ावाली की तरफ भागने लगा और सड़क पर झाड़ियों में छुप गया। लेकिन आरोपियों ने उसे तलाश लिया और उस पर हमला कर दिया। उसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। आरोप है कि आरोपी जाते-जाते उसकी जेब में रखे 40 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी ले गए। वहीं झगड़े की सूचना मिलने पर उसका मौके पर पहुंचा और उसे रानियां सीएचसी में दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए सिरसा नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने रमन कुमार की शिकायत पर चार नामजद व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed