{"_id":"66ae8547734f5bb4bc02bc06","slug":"when-asha-workers-going-to-karnal-were-stopped-they-demonstrated-at-bhavdin-toll-sirsa-news-c-128-1-slko1008-123727-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: करनाल जा रहीं आशा वर्कर्स को रोका तो भावदीन टोल पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: करनाल जा रहीं आशा वर्कर्स को रोका तो भावदीन टोल पर किया प्रदर्शन
Sun, 04 Aug 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
करनाल जाने से रोकने पर भावदीन टोल पर प्रर्दशन करती हुईं आशा वर्कर्स । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले से करनाल में मुख्यमंत्री के निवास घेराव करने जा रही आशा वर्कर्स को पुलिस ने भावदीन टोल प्लाजा के पास रोक लिया। इससे आशा वर्कर्स भड़क गईं और उन्होंने टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया, इससे वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान आशा वर्करों व पुलिस अधिकारी के बीच में जमकर बहसबाजी भी हुई।
जिला सचिव पिंकी ने कहा कि सिरसा पुलिस की ओर से आशा वर्कर्स को रोकना बिलकुल भी जायज नहीं है। भाजपा सरकार आंदोलन को पुलिस के बल पर दबाना चाहती है। सरकार जितनी भी कोशिश कर ले, आशा वर्कर अपना हक सरकार से लेकर रहेंगी। हालांकि करीब 45 मिनट बाद आशा वर्कर्स ने जाम खोल दिया। इसके बाद आशा वर्कर करनाल की ओर रवाना हो गईं।