फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   When 14 candidates lost from NOTA in Sirsa seat in 2019 Lok Sabha elections

Sirsa News: 2019 के लोकसभा चुनाव में सिरसा सीट पर जब नोटा से हार गए थे 14 प्रत्याशी

Sun, 05 May 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 05 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
When 14 candidates lost from NOTA in Sirsa seat in 2019 Lok Sabha elections
लघु सचिवालय सिरसा।
सिरसा। मौका था 2019 के लोकसभा चुनाव का जब सिरसा लोकसभा सीट पर नोटा ने 14 प्रत्याशियों को हरा दिया था। उस समय यहां से 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। नोटा ने उन 21 में से 14 प्रत्याशियों से ज्यादा वोट लिए थे। यहां पर यह भी बता दें कि केवल जीतने वाले व दूसरे नंबर पर रहने वाले प्रत्याशी के अलावा सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि 2019 में सिरसा लोकसभा सीट से मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी से सुनीता दुग्गल व कांग्रेस से डॉ. अशोक तंवर चुनाव मैदान में थे। इसके अलावा जजपा व इनेलो पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार इस सीट से उतारे थे। चुनाव में भाजपा की सुनीता दुग्गल ने जहां 7 लाख 14 हजार 351 मत लेकर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस के अशोक तंवर को 4 लाख 4 हजार 433 मत मिले थे। इसके अलावा अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। संवाद
विज्ञापन


नोटा को 4339 मत मिले
2019 में हुए इस चुनाव में कुल 13 लाख 69 हजार 486 मत पड़े थे। इसमें भाजपा की सुनीता दुग्गल को सर्वाधिक 52.13 फीसदी मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के डॉ. अशोक तंवर को 29.51 फीसदी मत मिले। 2019 के लोकसभा चुनाव में सिरसा सीट पर नोटा को 4339 मत मिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव का आंकड़ा
प्रत्याशी पार्टी मत प्रतिशत
सुनीता दुग्गल भाजपा 714351 52.13
अशोक तंवर कांग्रेस 404433 29.51
निर्मल सिंह मल्हड़ी जजपा 95914 07
चरणजीत सिंह रोड़ी इनेलो 88093 6.43
जनक अटवाल बसपा 25107 1.83
राजेंद्र सिंह निर्दलीय 6448 0.47
नोटा -------- 4339 0.32
कश्मीर चंद ओड निर्दलीय 4056 0.30
विनोद कुमार निर्दलीय 3839 0.28
अंकुर गिल शिवसेना 3749 0.27
डॉ. रमेश मेहंदीया पीपुल्स पार्टी इंडिया डेमोक्रेटिक 3028 0.18
हीरा सिंह हांसपुर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 1951 0.14
अंग्रेज सिंह राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी 1938 0.14
राजेश चौबारा आरएमपीओआई 1851 0.14
दीपक निर्दलीय 1543 0.11
जसवंत भारतीय जनशक्ति चेतना पार्टी 1536 0.11
बृजलाल वाल्मीकि बहुजन मुक्ति पार्टी 1514 0.11
दलीप लूना निर्दलीय 1319 0.10
सुरेंद्र कुमार निर्दलीय 1186 0.09
विरेंद्र सिंह निर्दलीय 878 0.06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed