फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   wheet purchase for first day no reached any farmer

मंडियों तैयारी पूरी पर पहले दिन गेहूं बेचने नहीं पहुंचा कोई किसान

Fri, 02 Apr 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
wheet purchase for first day no reached any farmer
प्रदेश की सभी अजान मंडियों में वीरवार से गेहूं एवं सरसों की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई। इस क्रम में जिले में गेहूं की खरीद के लिए 59 और सरसों की खरीद के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि शाम तक किसी भी खरीद केंद्र पर गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हुई। फसल तैयार न होने के कारण कोई भी किसान पहले दिन मंडी में गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। हालांकि एसडीएम डॉ. जयवीर यादव ने मंडी का निरीक्षण किया और वाटर कूलर, शौचालय समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 59 और सरसों के 10 खरीद केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर गेहूं का 1975 रुपये और सरसों 4750 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदेे जाएंगे। वीरवार दोपहर एसडीएम डॉ. जयवीर यादव अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में पहले वाटर कूलर के पानी और व्यवस्था की जांच की। इसके बाद मंडी में स्थित शौचालयों का निरीक्षण किया। शौचालय से दुर्गंध आने पर वहां कर्मचारी लगाने और वाटर कूलरों की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया भी उपस्थित रहे। वहीं मंडी में हर रोज 27 हजार 194 क्विंटल सरसों की आवक हो रही है। प्राइवेट एजेंसियों की ओर से एमएसपी से अधिक भाव दिए जाने के कारण किसान प्राइवेट फर्मों को सरसों बेचने के लिए मंडी में पहुंच रहे हैं। जबकि सरसों का भाव प्राइवेट फर्मों द्वारा अधिक दिए जाने के कारण किसान प्राइवेट फर्मों को ही सरसों की फसल बेच रहे हैं।
विज्ञापन

खुले बाजार में खरीदा गया सरसों
मंडी सरसों खरीद
सिरसा 87838
डबवाली 31772
कालांवाली 34841
ऐलनाबाद 28534
डिंग 8589
सात दिनों में 400 रुपये प्रति क्विंटल गिरा सरसों का भाव
प्राइवेट फर्मों की ओर से अभी तक 1,91,574 क्विंटल सरसों खरीदी गई है। आवक अधिक होने के कारण सरसों के भाव भी गिरने शुरू हो चुके हैं। एक सप्ताह में 400 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार सरसों के भाव गिर चुके हैं। शुरूआती दिनों में प्राइवेट फर्मों द्वारा मंडी में 5450 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार सरसों की खरीद की जा रही थी । लेकिन अब किसानों को 5050 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार ही भाव मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में सभी वाटर कूलर साफ करवा दिए गए है। दो स्थानों पर वाटर कूलर खराब थे। नए वाटर कूलर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही चारों दिशाओं में किसानों के लिए वाटर कैंपर मंगवाने के आदेश दिए है। शौचालयों की सफाई के लिए भी कर्मचारी तैनात किया जाएगा।

-विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।

अनाज मंडी में पहुंचे किसानों से बातचीत करते एसडीएम डॉ. जयवीर यादव और उपस्थित मार्केट कमेटी सचिव व

अनाज मंडी में पहुंचे किसानों से बातचीत करते एसडीएम डॉ. जयवीर यादव और उपस्थित मार्केट कमेटी सचिव व- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed