{"_id":"69d2aa05a337fce7df0235d2","slug":"wheat-reached-in-mandi-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156032-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धूप निकली तो मंडियों में बढ़ी गेहूं की आवक, नमी अधिक होने से खरीद का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धूप निकली तो मंडियों में बढ़ी गेहूं की आवक, नमी अधिक होने से खरीद का इंतजार
Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे किसान।
रानियां की मंडियों में पहुंचा 17,000 क्विंटल गेहूं, नमी के चलते नहीं हुई खरीद
फोटो - 29
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने के साथ ही क्षेत्र की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो गई। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रभावित हुए किसान अब तेजी से फसल निकालकर मंडियों तक पहुंचाने लगे हैं। अनाज मंडी रानियां के साथ-साथ कुत्ताबढ़, बणी, श्री जीवन नगर और ढुड़ियांवाली, कालांवाली मंडियों में भी गेहूं की आवक तेजी से बढ़ रही है।
मार्केट कमेटी के अनुसार, बीते पांच दिनों में रानियां की इन मंडियों में करीब 17 हजार क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। हालांकि, अब तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इसका मुख्य कारण गेहूं में नमी की मात्रा अधिक होना है जो फिलहाल 15 से 16 प्रतिशत के बीच आंकी जा रही है। निर्धारित मानकों के अनुसार खरीद के लिए नमी 12 से 13.5 प्रतिशत के बीच होनी जरूरी है।
मार्केट कमेटी रानियां के सचिव सुरेंद्र सेन ने बताया कि सोमवार को खरीद एजेंसियां मंडियों में पहुंचकर गेहूं की नमी की जांच करेंगी। यदि नमी निर्धारित सीमा में पाई जाती है तो खरीद प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे गीला गेहूं मंडियों में न लाएं ताकि गुणवत्ता प्रभावित न हो और खरीद में देरी न हो।
विज्ञापन
जिले में 380 कर्मचारी बायोमेट्रिक पर होंगे तैनात
किसानों की बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सबसे पहले रानियां मंडी और कालांवाली मंडी में गेहूं पहुंचना शुरू हुआ है। अभी सिरसा में गेहूं नहीं पहुंचा है। सोमवार को मौसम साफ रहता है तो बड़े स्तर पर जिले में गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। किसान मौसम से डरे हुए हैं। इसलिए नमी के साथ गेहूं निकालने में लगे हैं। इनकी बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए जिलेभर में 380 कर्मचारियों को लगाया गया है। सभी 68 खरीद केंद्रों पर यह व्यवस्था की गई है। हालांकि, अब तक सरकारी खरीद नहीं होने पर इसकी जरूरत नहीं पड़ी है।
मौसम खुला तो चली कंबाइन
रविवार को मौसम साफ रहने से किसानों ने खेतों में कंबाइन चलाकर कटाई और मड़ाई का कार्य तेज कर दिया। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ था जिससे किसान चिंतित थे। रविवार को धूप निकलने से उन्हें कुछ राहत मिली है। वे तेजी से फसल को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुट गए हैं।
बारदाने से लेकर अन्य व्यवस्था पूरी
प्रशासन की ओर से मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इनमें बिजली, पानी, बारदाना, गेट पास, शौचालय और स्वच्छ पेयजल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गेहूं की सुरक्षा के लिए तिरपाल और अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें। वहीं, किसानों ने सरकार और प्रशासन से जल्द खरीद शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में फिर से बारिश की संभावना जताई है जिससे खुले में पड़ी फसल को नुकसान हो सकता है। ऐसे में समय रहते खरीद शुरू होनी बेहद जरूरी है ताकि किसानों की मेहनत सुरक्षित रह सके।
सरकार का 24 घंटे मंडियां खुली रखने का निर्णय सराहनीय : डाॅ. केहरवाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डाॅ. गंगा सागर केहरवाला ने रविवार को बयानजारी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित में ऐतिहासिक कदम उठाया है। रबी की फसलों की खरीद के लिए अब मंडियां 24 घंटे खुली रहेंगी।
केहरवाला ने कहा कि किसान रात को भी अपनी फसल मंडी में ला सकेंगे और रात को ही उनको गेट पास भी जारी होंगे। इसके लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) ने बदलाव करते हुए किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि पहले सुबह 6 से रात 8 बजे तक ही किसान मंडी में फसल ला सकते थे। इसी समय सीमा में गेटपास जारी होते थे। हालांकि, फसल की बिक्री रात 8 बजे तक ही होगी।
24 घंटे आवक व गेट पास जारी करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई है। इनमें डाटा एंट्री ऑपरेटर और चौकीदार शामिल हैं। वे मौके पर ही किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन करेंगे ताकि खरीद प्रक्रिया बिना रुकावट जारी रह सके।
नंबरदारों ने सरकार से की मंडी नियमों में छूट की मांग
फोटो-9
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नंबरदार एसोसिएशन की जिलास्तरीय बैठक रविवार को टाउन पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जगजीत सिंह संधु भावदीन प्रधान व राजेंद्र नंबरदार नेजाडेला कलां प्रधान तहसील ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में सभी नंबरदारों ने अपने विचार साझा किए।
नंबरदारों ने सरकार से निवेदन किया कि सरकार की ओर से किसानों के लिए मंडी में फसलें लाने के लिए जो कड़े नियम बनाए गए हैं, जैसे गेट पर बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर सहित अन्य नियमों में नरमी बरती जाए या इन्हें पूर्णतया हटाया जाए ताकि किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उनकी स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत पहुंचाई जाए।
इस मौके पर होशियार चंद, हरफूल सिंह साबका प्रधान, सरदूल सिंह, रेशम सिंह, अमीर चंद, बलजिंद्र सिंह, हरदीप कुमार वैदवाला, रणवीर सिंह सहित अन्य नंबरदार उपस्थित रहे।
किसानों पर थोपीं शर्तें वापस ले सरकार : अभय चौटाला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने रविवार को बयानजारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों व आढ़तियों के लिए थोपे गए गैर तार्किक शर्तें वापस ले वरना वे 10 अप्रैल के बाद सख्त निर्णय लेने पर बाध्य होंगे।
अभय सिंह ने कहा कि सरकार ने जिस प्रकार की गैर तार्किक शर्तें किसानों के लिए लगाई हैं उससे किसान बुरी तरह से परेशान हैं। इनेलो ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर जिले व कस्बे में किसान कष्ट निवारण केंद्र स्थापित किए हैं। जहां पार्टी के कार्यकर्ता परेशान किसानों की हरसंभव मदद करेंगे।
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बाजार में क्रय व विक्रय करने वाले अन्य किसी भी क्षेत्र में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू नहीं है तो फिर किसानों पर ही इसे क्यों लागू किया जा रहा है। सरकार एमएसपी को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जो भी मंडी का अधिकारी अथवा कर्मचारी किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास करेगा वह उससे सख्ती से निपटेंगे। उन्होंने सरकार से सभी फोकल प्वाइंट्स पर किसानों की जिंस खरीद के लिए बेहतर व्यवस्था करने के साथ-साथ उनके सोने की भी व्यवस्था करने की मांग की।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा के चलते नष्ट हो गई है उन्हें सरकार विशेष गिरदावरी करवाकर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि किसानों को मारने के लिए बने किसी भी काले कानूनों को लागू नहीं होने दिया जाएगा।
अभय सिंह ने बताया कि देवीलाल की पुण्यतिथि मुख्य रूप से दिल्ली में उनके समाधि स्थल पर मनाई जाएगी। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने नजदीकी स्थानों पर पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल को नमन करें।
इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला, शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज व इनेलो प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा भी मौजूद थे।
ट्रैक्टर को फोटो और बायोमेट्रिक सहित सभी शर्तें वापस ले सरकार : लखविंदर सिंह
फोटो- 12
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय किसान एकता यानी बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने रविवार को अपनी टीम के साथ अनाज मंडी बणी में पहुंचकर गेहूं लेकर पहुंचे किसानों से उनको आ रहीं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल से गेहूं खरीद का एलान किया हुआ है। अब तक खरीद के कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। खरीद केंद्रों पर बारदाना नहीं पहुंचा है।
औलख ने कहा कि गांव बणी अनाज मंडी में वेयरहाउस की परचेज है, टीम ने डीएम वेयरहाउस से बात की तो उन्होंने कहा कि बारदाना कोलकाता से चला हुआ है, जब सरकार ने खरीद 1 अप्रैल से शुरू की हुई है तो बारदाने में जानबूझकर देरी करके किसानों को परेशान क्यों किया जा रहा है।
औलख ने कहा कि सिरसा जिले की राजस्थान सीमा पर आखिरी अनाज मंडी बनी में गेहूं लेकर आए किसानों के ट्रैक्टरों का फोटो करके गेट पास तो जारी कर दिया गया लेकिन बायोमेट्रिक वाली साइट काम नहीं कर रही है, इसलिए गेहूं लेकर आए किसानों का अंगूठा नहीं लगा।
इस मौके पर नरेश सहारण नथोर, अरविंद झोरड़, नसीब झोरड़ गांव बचेर, सुखजीत मान, आशीष झोरड़, सुभाष झोरड़ बणी जयकरण झोरड़ मौजूद रहे।