{"_id":"6509e85dc633b0bf7f0df669","slug":"what-kind-of-development-is-this-the-city-looks-bad-after-two-days-of-light-rain-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-6436-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: यह कैसा विकास, दो दिन की हल्की बारिश में बदहाल नजर आ रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: यह कैसा विकास, दो दिन की हल्की बारिश में बदहाल नजर आ रहा शहर
Tue, 19 Sep 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दो दिन की हल्की बारिश ने शहर के सड़कों के मरम्मत कार्य की पोल खोल दी है। पूरा शहर गड्ढ़ेमय नजर आने लगा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आने पर कुछ चुनिंदा सड़कों के गड्ढे भरने का काम प्रशासन ने किया था। हैरानी की बात है कि घटिया तरीके से किए गए पैचवर्क की हकीकत कुछ ही दिनों में सामने आ गई। पानी निकासी के बड़े-बड़े दावे भी फेल हो चुके हैं। मुख्य बाजारों में एक फुट पानी जमा हुआ है। नगर परिषद के अधिकारियों का दावा है कि बारिश रुकने के साथ ही सभी गड्ढों को भरवाने का कार्य तेजी से किया जाएगा। जहां पर सड़कें टूटी हुई हैं, उनका निर्माण करवाया जाएगा, कुछ जगहों पर निर्माण कार्य जारी है।
नगर परिषद के पुराने कार्यालय के सामने बरसात के मौसम में भी सड़क बनाने का कार्य जारी है। ठेकेदार ने रोडा डालने का काम जारी रखा है। रोड पर मिट्टी के साथ रोडा डालने से वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहा। इसके साथ ही खस्ता हाल सड़कें लोगों की मुसीबत बढ़ा रही हैं। सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। शहर के ट्रैफिक पुलिस थाने के सामने चौक, बिश्नोई मंदिर मार्केट रोड, गोशाला रोड की हालात बुरे हैं।
इन सड़कें के हालत भी बदतर
फाटक से लालबत्ती चौक पर जहां पेचवर्क किया था, वहां अब गड्ढे नजर आने लगे।
हिसारिया बाजार में गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। बारिश का पानी भी भरा हुआ है।
डीसी कॉलोनी एरिया
नागरिक अस्पताल रोड
माल गोदाम रोड
सदर बाजार रोड
रानिया रोड रोड
बेगू रोड
रंगड़ी रोड
शहर की गलियों का विकास कार्य जारी है। बारिश को मौसम खत्म होने के साथ ही तारकोल की सड़कों के गड्ढे भरवाने का कार्य शुरू करवा दिया जाए। - अनिल मोहिल , एमई, नगर परिषद