फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   wetness in wheat not bought

Sirsa News: गेहूं में नमी 20 प्रतिशत, जांच के बाद शुरू होगी खरीद

Wed, 08 Apr 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 08 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
wetness in wheat not bought
अनाज मंडी में पड़ी गेहूं। संवाद
जिले की मंडियों में मंगलवार को बड़े स्तर पर गेहूं पहुंचा, मौसम बदलते देखकर किसानों ने तिरपाल से ढका
विज्ञापन

फोटो- 16,33,34

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जिले की मंडियों में मंगलवार को बड़े स्तर पर गेहूं पहुंचा। किसानों की सुविधाओं के लिए प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगा हुआ है। वहीं, गेहूं में नमी ज्यादा होने के कारण बेचने में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को मंडियों में किसान गेहूं सुखाते नजर आए। बार-बार मौसम में बदलाव के कारण किसानों को तिरपाल लगाने पड़े। वहीं, रोड़ी में गेहूं की एक एकड़ फसल में आग लग गई।
वहीं, मंडियों में किसानों के विरोध प्रदर्शन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आढ़तियों व प्रशासनिक अधिकारी पुलिस सुरक्षा की मांग कर रहे थे। कारण यह कि ट्रैक्टरों के नंबरों के फोटो अपडेशन में वक्त लगेगा और वाहनों की लंबी लाइनें लगेंगी। इसलिए पुलिस की जिप्सी व कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। मौजूदा समय में 15 से 20 प्रतिशत तक नमी गेहूं में आ रही है। यही हालात बने रहे तो तीन से चार दिनों में सभी मंडियों में गेहूं के ढेर नजर आएंगे।
विज्ञापन


कमेटी दो दिनों में लेगी गेहूं के सैंपल

डबवाली में किसानों ने चिंता जताई है कि बार-बार बारिश होने और मौसम के कारण गेहूं की चमक कम होने का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को मंडियों में पहुंचे गेहूं में नमी की मात्रा 19 से 20 प्रतिशत तक दर्ज गई। सरकारी खरीद के लिए निर्धारित मानक 12 प्रतिशत नमी है। अधिकारियों ने बताया कि इस स्थिति को देखते हुए और केंद्रीय पूल खरीद के लिए गेहूं की विशिष्टता में छूट के संबंध में भारत सरकार और भारतीय खाद्य निगम ने आवश्यक विश्लेषण के लिए हरियाणा के प्रभावित जिलों से गेहूं के नमूने लेने के लिए अधिकारियों की टीम को नियुक्त किया है। यह टीम आगामी दो दिनों में क्षेत्र का दौरा करेगी। कमेटी की ओर से गेहूं की गुणवत्ता और नमी की स्थिति का आकलन किया जाएगा। यह तय किया जाएगा कि किसानों को नमी के मानक में कितनी छूट दी जा सकती है ताकि सरकारी खरीद शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री की लाइनों के शॉर्ट सर्किट से लगी आग
रोड़ी में कालांवाली रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप गांव फग्गू निवासी किसान नछत्तर सिंह के खेत में मंगलवार को आग लग गई। इससे लगभग एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों नछत्तर सिंह, बूटा सिंह, लाभ सिंह, संदीप सिंह, राजा सिंह, काला सिंह, तरसेम सिंह, सौदागर सिंह और जालंधर सिंह ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया था। इससे गेहूं के खेत में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिजली के खंभे के पास गुजर रही लाइन का तार पास खड़े पेड़ से टकरा गया जिससे तेज चिंगारी निकली। इसके बाद सूखी फसल आग लगी और कुछ ही मिनटों में पूरे खेत में फैल गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि खेतों और ढाणियों की बिजली लाइन अक्सर बंद कर दी जाती है जबकि फैक्टरियों की लाइन लगातार चालू रहती है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ जाता है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने बिजली लाइनों के रखरखाव में सुधार और स्थायी समाधान की मांग उठाई है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
किसान नेताओं ने किया रानियां सहित अन्य अनाज मंडियों का दौरा
फोटो -- 36
संवाद न्यूज एजेंसी

रानियां। किसान यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को रानियां अनाज मंडी सहित कई खरीद केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रानियां अनाज मंडी मेंं फैली अव्यवस्थाओं को लेकर रोष का इजहार किया।
मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र सैन से बातचीत करते हुए किसान नेता प्रकाश ममेरां, हंसराज मतुवाला, पवन रोड सहित अन्य ने बताया कि अनाज मंडी रानियां में किसानों के लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। फसली सीजन शुरू हो चुका है लेकिन मार्केट कमेटी सचिव ने मंडी में व्यापक इंतजामों व किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों का गेहूं खुले में पड़ा है। बीते दिनों हुई बारिश से किसानों का गेहूं पूरी तरह से भीग गया लेकिन मार्केट कमेटी प्रशासन की ओर से गेहूं का ढकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। मंडी में पड़ीं ढेरियों पर पशु व जानवर घूम रहे हैं और सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी के तीन गेट हैं लेकिन गेट पास काटने वाला कर्मचारी एक है। हर गेट पर तीन चार कर्मचारियों की ड्यूटी गेट पास काटने के लिए होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवनगर, बणी सहित अन्य खरीद केंद्रों पर भी यही हाल है। सरकार ने 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरु कर दी लेकिन रानियां मंडी में अब तक गेहूं की खरीद नहीं हो रही। किसान बीते एक सप्ताह से मंडी में अपना गेहूं लेकर बैठे हैं।
24 घंटे तैनात रहेगी डायल 112 की टीम, गश्त करते रहेंगे राइडर
व्यापारियों व पुलिस का बनाया जाएगा व्हाट्सएप ग्रुप
फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। फसली सीजन को देखते हुए जिला पुलिस ने अनाज मंडियों में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हैं। इसके तहत प्रत्येक मंडी क्षेत्र में 24 घंटे डायल 112 की टीम तैनात रहेगी और बाइक राइडर लगातार गश्त करेंगे।
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने बताया कि फसल की आवक और सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आने वाले दिनों में चना, गेहूं और जौ जैसी फसलों की भारी मात्रा में मंडियों में आमद होने की संभावना है।
एसपी ने बताया कि इस दौरान किसानों और व्यापारियों के बीच बड़े स्तर पर नकद लेन-देन होता है जिससे असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सभी प्रमुख अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों के आसपास सुरक्षा को और सुदृढ़ किया है। वहां पर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
एसपी ने बताया कि सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को नियमित रूप से मंडियों का दौरा करने और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही व्यापार मंडल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत साझा की जा सके। इसके अलावा, व्यापारियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए जा रहे हैं जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंच सके और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
गेहूं खरीद नियमों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, नए नियमों को रद्द करने की मांग
फोटो 19
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गेहूं खरीद के लिए जारी नए नियमों के विरोध में मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा सिरसा ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम उपायुक्त शांतनु शर्मा को ज्ञापन सौंपकर आदेशों को रद्द करने की मांग की।
ज्ञापन में किसानों ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में गेहूं खरीद के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का नंबर, सत्यापन व किसान की बायोमेट्रिक अनिवार्य की गई है। राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजिंद्र सिंह नानूआना ने किसानों से कहा कि इस प्रणाली को मंडी गेट पर लागू करना व्यावहारिक नहीं है। रबी सीजन में फसल बड़ी मात्रा में कम समय में मंडियों में पहुंचती है। ऐसे में सभी प्रक्रियाओं को पूरा करना संभव नहीं होगा। इसलिए सरकार से मांग है कि मंडियों के लिए जारी किए नए नियमों को तुरंत निरस्त किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
फसल बेचने आए किसान का बाइक सवार युवकों ने छीना पर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सरसों की फसल लेकर मंडी पहुंचे एक किसान से सोमवार को बाइक सवार दो युवकों ने वारदात की। उक्त युवक उसका पर्स लेकर भाग निकले। पर्स में 3400 रुपये सहित अहम दस्तावेज थे। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नेजिया खेड़ा निवासी राम सिंह ने बताया कि वह अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए सोमवार को कपास मंडी सिरसा आया हुआ था। दोपहर बाद वह आढ़ती की स्कूटी लेकर सरसों की सैंपल रिपोर्ट कराने के लिए पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जा रहा था। रास्ते में पीछे से बाइक सवार दो युवक उसकी स्कूटी के पास आए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने उसकी जेब फाड़कर पर्स निकाल लिया। इसके बाद दोनों युवक बाइक से भाग निकले।

जांच अधिकारी सतबीर सिंह का कहना है कि जल्द ही अज्ञात युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आसपास की गलियों व सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed