{"_id":"6a93199f4103134ed30a2a3b","slug":"shopkeepers-protested-against-rubbish-sirsa-news-c-128-1-svns1027-164068-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कचरे के ढेर से परेशान कपड़ा मार्केट के दुकानदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कचरे के ढेर से परेशान कपड़ा मार्केट के दुकानदारों ने लगाया जाम
Sat, 29 Aug 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रोष जताते दुकानदार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, दोबारा प्रदर्शन की दी चेतावनी
फोटो 16
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण न्यू बस स्टैंड रोड स्थित कपड़ा मार्केट के बाहर कई दिनों से कचरे के ढेर जमा हैं। इससे परेशान दुकानदारों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
दुकानदार सुभाष, वैद्य, राजेश जैन और नरेश कुमार सहित अन्य ने बताया कि कचरे की नियमित उठान न होने से स्थिति खराब हो रही है। कचरे की दुर्गंध से दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है। आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। मार्केट में आने वाले ग्राहकों और राहगीरों को गंदगी से परेशानी हो रही है।
इससे मार्केट की छवि और दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन व नगर परिषद अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। दुकानदारों ने कचरा तुरंत उठवाने की मांग की।
विज्ञापन
उपप्रधान का आश्वासन और चेतावनी
जाम की सूचना पर नगर परिषद उपप्रधान अमनदीप बांसल मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और उनकी समस्या सुनी। बांसल ने जल्द कचरा उठवाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया जिससे बस स्टैंड रोड पर यातायात सुचारु हो गया। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा विरोध प्रदर्शन करेंगे।