फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Welcoming new entrants with dance and song

Sirsa News: नृत्य और गीत से नव प्रवेशियों का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Welcoming new entrants with dance and song
 इंडक्शन कार्यक्रम में बच्चों को जागरूक करतेहुए​ ​शिक्षक
ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा में आगाज शीर्षक के साथ इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नए सत्र विद्यार्थियों को महाविद्यालय से संबंधित कमेटियों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत करवाया गया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्रों ने नृत्य व गीत की प्रस्तुति देकर नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सबसे पहले प्रो. सुगन सिंह ने स्काॅलरशिप, लीगल लिटरेसी सेल, प्रो. कुलजीत कौर ने सांस्कृतिक कमेटी व सेक्सुअल हरासमेंट, एग्जाम ब्रांच, महिला प्रकोष्ठ, लाइब्रेरी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं डाॅ. साधा सिंह ने खेलकूद कमेटी व पर्यावरण शिक्षा और अनुशासन के बारे में, प्रो. प्रवीण अग्रवाल ने सब्जेक्ट चेंज व स्ट्रीम चेंज, नेम स्ट्रक ऑफ व दोबारा एडमिशन लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया। प्रो. सावन ने प्लेसमेंट सेल एजुकेशन टूर और कैंटीन नियमों के बारे में और डाॅ. जोगिन्द्र सिंह ने एंटी रैगिंग, बस पासएबीसी स्कालरशिप, साइंस स्कॉलरशिप मेरिटोरियस स्कालरशिप, माइनॉरिटी व फ्रीडम फाइटर स्कॉलरशिप व सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. अशोक कुमार ने समय सारणी, नई शिक्षा नीति ,भारतीय निर्वाचन आयोग, रेड रिबन व रेडक्रॉस के बारे में, डाॅ. कविता चौधरी की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के लिए एक बार फिर एडमिशन पोर्टल खोल दिया गया है, जो विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह गए थे वे 28 अगस्त तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।


अंत में प्राचार्य डाॅ. सज्जन कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। महाविद्यालय में इधर-उधर ना घूमें। मोबाइल फोन का उचित प्रयोग करें। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। दृढ़ता की शक्ति पर विश्वास रखें और आगे बढ़ते रहें तब भी जब हालात मुश्किल हो। इस दौरान मंच संचालन स्टाफ सचिव प्रो. कुलजीत कौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed