फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Weeds in the house of marriage: brother-in-law who came to sister-in-law's wedding died in an accident, brother-in-law injured

विवाह के घर में छाया मातम : साली की शादी में आए जीजा की हादसे में मौत, साला घायल

Mon, 20 Mar 2023 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 Mar 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Weeds in the house of marriage: brother-in-law who came to sister-in-law's wedding died in an accident, brother-in-law injured
शादी का लेने जा रहे थे सामान, नीलगाय सामने आने से बाइक अंनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई
विज्ञापन

फोटो: 21
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव खेड़ी में साली की शादी में आए जीजा की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साला घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते शादी वाले घर में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के भाई बरवाला निवासी सोनू ने बताया कि उसका छोटा भाई मोनू (35) अपनी साली की शादी में गांव खेड़ी में आया था। रविवार देर शाम को वह शादी का सामान लाने के लिए बाइक पर अपने साला सुनील कुमार के साथ कागदाना गया था। शाम को लौटते समय खेड़ी के पास रोड पर बाइक के आगे नील गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और पेड़ के साथ टकरा गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर उसके भाई मोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। मोटरसाइकिल चला रहा सुनील कुमार के सिर और टांग पर चोटें लगी हैं। उन्होंने बताया कि मोनू के दो बच्चे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed