फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Water has not reached homes for three months, angry residents blocked the road

Sirsa News: तीन महीने से घरों में नहीं पहुंचा पेयजल गुस्साए मोहल्लेवासियों ने किया रोड जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Water has not reached homes for three months, angry residents blocked the road
रानियां। शहर के वार्ड नंबर 14 में राधा स्वामी मोहल्ले में पिछले तीन महीने से घरों में पेयजल आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। इससे गुस्साए मोहल्लेवासियों ने जीवन नगर रोड पर जाम लगाकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलने पर रानियां पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों से पुलिस ने बातचीत की और उन्हें समस्या से अवगत करवाया। अधिकारियों से पेयजल सप्लाई पहुंचने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया। वहीं, लोगों ने कहा कि शाम तक घरों में पहुंचाने की मांग को लेकर अड़े रहे और पानी न पहुंचने पर दोबारा रोड़ जाम लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 14 में पीने का पानी न पहुंचने पर मोहल्लेवासियों ने जीवन नगर रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। मोहल्लावासी पिछले तीन महीने से घरों में पेयजल सप्लाई न पहुंचने और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से समस्या का समाधान न करने पर नाराज थे। पुलिस ने विभागीय जेई को मौके पर बुलाकर मुख्य समस्या से अवगत करवाया और आश्वासन दिलाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई पर फोन न उठाने के लगे आरोप



स्थानीय निवासी पप्पू, गुरदीप सिंह सहित अन्य ने बताया कि वे शहर के वार्ड नंबर 14 में राधा स्वामी मोहल्ले में रहते हैं, जहां पिछले तीन महीने से पानी की एक बूंद भी नहीं आई। इस कारण लोगों को पानी खरीदकर या आसपास के एरिया से लेकर आना पड़ता है। इससे उनका काम और समय दोनों प्रभावित होता है। लोगों ने बताया कि विभाग की लापरवाही से तंग आकर उन्हें मजबूरन रोड जाम करना पड़ा है। उन्होंने विभाग के जेई पर फोन न उठाने और उनकी समस्या का समाधान न करने के आरोप लगाए। गुस्साए लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शाम तक उनके घरों में पानी नहीं पहुंचा तो वे बड़े स्तर पर रोड जाम लगाएंगे। मामले की सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग से जेई सुरेंद्र भाटिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क के नीचे से पाइप दबाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क तोड़ने की अनुमति न मिलने का हवाला देकर बुधवार तक प्रत्येक घर में पानी की सप्लाई देने का आश्वासन दिया।


--------------------

जन स्वास्थ्य विभाग का एक ट्यूबवेल खराब था जो नया लगा दिया गया है। अब मोहल्ले में पानी की सप्लाई देने के लिए सड़क के नीचे से नई पाइपलाइन दबाने की जरूरत है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को सड़क तोड़ने की एनओसी के लिए आवेदन किया हुआ है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, कार्य को तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। अगले सप्ताह में उम्मीद है कि एनओसी मिल जाएगी और काम पूरा हो जाएगा।
- सुरेंद्र भाटिया, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed