{"_id":"676c85b60e696fb3b40b7c55","slug":"was-adding-connection-to-drinking-water-line-for-illegal-colony-colonizer-ran-away-when-protested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-130517-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अवैध कॉलोनी के लिए पेयजल लाइन में जोड़ रहा था कनेक्शन, विरोध होने पर भागा कॉलोनाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अवैध कॉलोनी के लिए पेयजल लाइन में जोड़ रहा था कनेक्शन, विरोध होने पर भागा कॉलोनाइजर
Thu, 26 Dec 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 26 Dec 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
रात के समय खोदी गई पेयजल लाइन को विभाग के कर्मचारी दुरुस्त करते हुए। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शांति नगर की मुख्य पेयजल लाइन से अवैध कॉलोनी तक पानी पहुंचने के लिए कॉलोनाइजर ने लाइन में डैमेज कर दिया है। मंगलवार रात को कॉलोनाइजर अवैध तरीके से मुख्य लाइन में कनेक्शन जोड़ रहा था। सूचना मिलने पर शांति नगर के लोग मौके पर पहुंचे और इसका विरोध कर दिया। इसके चलते कॉलोनाइजर काम बीच में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। मुख्य लाइन डैमेज होने से लोगों को बुधवार सुबह पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई।
सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के जेई सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। देर शाम तक पेयजल लाइन को दुरुस्त करवाया गया। जेई ने कहा कि अवैध रूप से पेयजल बिछाने और कनेक्शन करने के लिए कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया जाएगा। उससे नुकसान का भुगतान करके कार्रवाई की जाएगी।
शांति नगर वासी मनोज अग्रवाल, संजय सैनी, दीपक कुमार, सुनीता अरोड़ा आदि ने बताया कि उनकी कॉलोनी में 200 घर हैं और करीब 1000 की आबादी है। वर्ष 2017 में कॉलोनी में पेयजल सप्लाई पूरी करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने सरकारी ट्यूबवेल लगाया गया था। यह ट्यूबवेल काफी पुराना है और इसमें पानी की मात्रा भी कम हो चुकी है। इस कारण कॉलोनीवासियों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हाल ही में कॉलोनी के पास ही कृषि रकबा में नई कॉलोनी काटी गई है। इसमें कॉलोनाइजर ने अपना अलग से ट्यूबवेल नहीं लगाया। उसने कॉलोनी की मुख्य लाइन में लगभग 500 मीटर लंबी 4 इंची पाइपलाइन जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया। मंगलवार रात को कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध किया तो कॉलोनाइजर काम बीच में ही छोड़कर चला गया।
लोगों ने कहा कि अभी टयूबवेल की सप्लाई कॉलोनियों में हो रही है। जन स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक पर्याप्त मात्रा में नहरी पानी नहीं है। अवैध कॉलोनी में पानी की सप्लाई शुरू होगी तो इन कॉलोनियों पर लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना होगा। हमारी मांग है कि इन कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर दीपम, सिम्मी, मनोज कुमार, नरेश कुमार, सिमरजीत सिंह, बिमला रानी, सुरजीत कुमार, बलवीर, मेहरचंद, रिंकू, करनैल सिंह, नेहा, अमनदीप, सुनीता, विकास, गौतम, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
:::::::::::::::::::::::::::
विरोध करने पर रातोंरात उठाई सरकारी पाइपें
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अवैध कॉलोनी में पेयजल लाइन बिछाने वाले कॉलोनाइजरों की सांठगांठ सरकारी विभागों में मजबूत है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक माह पहले सरकारी पाइपों का इस्तेमाल करके लाइन बिछाना चाहता था। जब मौके पर सरकारी पाइप पहुंची तो कॉलोनी वासियों ने विरोध जताया और विभाग को सूचित किया। ऐसे में कॉलोनाइजर रातोंरात पाइप उठाकर ले गए। इसके बाद दूसरी पाइप लाकर एक माह बाद कनेक्शन करने की कोशिश करने लगा।
-- --
दस हजार रुपये गज के हिसाब से बेच रहा जमीन
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनाइजर ने बिना सीएलयू अवैध रूप से कॉलोनी काट दी है। इसमें एक हजार रुपये से 10000 रुपये गज के हिसाब से जमीन बेच रहा है। कोई विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
यह है नियम
नियमानुसार कॉलोनी बसाने से पहले सीएलयू लेनी पड़ती है। सीएलयू के साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग उन्हें पेयजल सप्लाई को लेकर अलग से लाइन बिछाने की अनुमति देता है। कॉलोनी के प्लाटों और उसकी क्षमता के अनुुरूप पानी की सप्लाई दी जाती है।
अवैध पेयजल लाइन बिछाकर कनेक्शन लेने की सूचना हमें मिली थी। मौके पर जेई ने जाकर लाइन को दुरुस्त करवाया है। कॉलोनाइजर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - दीपक कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग।

पवन कुमार

पवन कुमार