फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   5 woman players selected in district kabaddi team

Sirsa News: कबड्डी में बणी की 5 बेटियों का टीम में चयन

Fri, 25 Sep 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
5 woman players selected in district kabaddi team
सिरसा की टीम में चयनित खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। गांव बणी की पांच बेटियों का कबड्डी में सिरसा जिले की टीम के लिए चयन हुआ है। कागदाना में आयोजित जूनियर अमेच्योर कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। ये खिलाड़ी अक्तूबर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

वीरां, कोमल, निशा, कल्पना और ममता का चयन उनके बेहतरीन खेल के आधार पर हुआ। कोच गुरप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में वे नियमित अभ्यास कर अपनी खेल प्रतिभा को निखार रही हैं। यूथ क्लब एसोसिएशन सिरसा के जिला प्रधान सुखजीत मान और क्लब प्रधान विकास झोरड़ ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। पांचों के चयन से गांव और आसपास के खेल प्रेमियों में उत्साह है।
पूर्व सरपंच राम सहारण ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed