फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ward residents held a meeting to find a solution and expressed their anger

Sirsa News: समाधान के लिए वार्डवासियों ने की बैठक, जताया रोष

Sun, 29 Jun 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 29 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ward residents held a meeting to find a solution and expressed their anger
सिरसा में हरी विष्णु कॉलोनी के श्री रामानुज हनुमान मंदिर में वार्डवासी बैठक करते हुए। 
सिरसा। शहर के हरी विष्णु कॉलोनी के श्री रामानुज हनुमान मंदिर के हाल में वार्ड नंबर 10 के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकों व युवा शक्ति ने एक बैठक की। बैठक में वार्ड की समस्याओं और उसके समाधान पर चर्चा की। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समाधान नहीं होने पर रोष जताया।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड में जो साझे काम जैसे पीने के पानी में सीवर का पानी मिक्स होकर आना, कई गलियों जैसे की राम गली व इनके साथ लगती गलियों में पीने के पानी का न आना, केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 से लेकर फौजी चौक और आस पास के एरिया में बरसात के पानी की निकासी बरसात बंद होने के एक एक सप्ताह बाद तक गंदा पानी खड़ा रहना, पूरे वार्ड में सीवरेज की सफाई न होने के कारण गंदा सीवर का पानी गलियों में भरा रहना, बिजली विभाग ने जो खंभे और ट्रांसफार्मर सड़क के लगभग बीचों बीच लगाने और अभी तक पुराने खंभों की न हटाने, वार्ड में आवारा पशुओं व कुत्ते की भरमार, नशा खोरों और चोरों की भरमार और सफाई न होने जैसी अनेक समस्याओं के बारे में प्रशासन और नेताओं से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी किसी प्रकार का समाधान न होने के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

सभी ने सहमति से निर्णय लिया कि एक बार फिर संबंधित विभागों व जिला आयुक्त से मिलकर या पत्राचार करके इन समस्याओं के समाधान हेतु बातचीत की जाए, ताकि कोई समाधान हो जाए। यदि फिर भी इन समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग नहीं करता है तो अगली बैठक में इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा, ताकि पूरे वार्ड वासी इन समस्याओं से निदान पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडवोकेट ओम प्रकाश अरोड़ा, सुरेंद्र शर्मा, रामकुमार ढिल्लों, अनिल कुमार शर्मा, पवन शर्मा, सुरेश जोशी, प्रताप सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed