{"_id":"601ed35a8ebc3ed27031643f","slug":"walls-broken-trees-also-dried-and-garbage-dumped-sirsa-news-rtk5941366153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवारें टूटीं, पेड़ भी सूखे और कचरे का लगा ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवारें टूटीं, पेड़ भी सूखे और कचरे का लगा ढेर
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट की टूटी पड़ी सुरक्षा दीवार।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाईपास रोड के साथ बनी ग्रीन बेल्ट में अब हरियाली नहीं दिखाई नहीं देती। रोड के साथ ग्रीन बेल्ट में पार्क बनाए गए है। जिनमें शहर वासी सुबह और शाम को घूमने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अब ग्रीन बेल्ट में न तो घास है और न ही कोई अन्य व्यवस्था। ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा दीवार भी जगह-जगह से टूटी हुई नजर आती है। जिसके कारण ग्रीन बेल्ट में घूमने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
डबवाली रोड के रानियां रोड साथ खाली जगह पर हुडा विभाग की ओर से ग्रीन बेल्ट बनाई गई थी। जिसमें एक नर्सरी बना अलग-अलग जगह पर पौधे लाए गए थे। देखरेख के अभाव में ग्रीन बेल्ट की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। लोगों ने ग्रीन बेल्ट के साथ कूड़े के ढेर लगा रखे हैं। जबकि कई स्थानों पर पत्थरों के ढेर लगे हुए हैं। कूड़ा और पत्थर गेरने वालों को रोकने के लिए यहां पर कोई भी तैनात दिखाई नहीं देता। ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ों और घास की समय पर सिंचाई न होने के कारण घास और पेड़ सूख चुके हैं। बेल्ट की सुरक्षा दीवार टूटने के कारण यहां पर बेसहारा पशु भी घूमते हुए नजर आते हैं। ग्रीन बेल्ट में हर रोज बेसहारा पशु आराम करते हुए नजर आते हैं।
ग्रीन बेल्ट में कोई भी व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा दीवार टूट चुकी हैं। देखरेख के अभाव में यहां की स्थिति बेहद खराब हो चुकी हैं। संबंधित विभाग ग्रीन बेल्ट के सुधार के लिए कोई कार्य करता हुआ नजर नहीं आता।
विज्ञापन
-संदीप कुमार, शहरवासी।
ग्रीन बेल्ट की लंबाई काफी अधिक है। कई स्थानों पर पेड़ भी सूखे पड़े हैं। अगर ग्रीन बेल्ट का सुधार किया जाएगा तो आसपास के लोगों को इसका काफी लाभ मिलेगा।
- मुकेश कुमार, शहरवासी।