{"_id":"69a72c0dae7c6a67f507f0e4","slug":"wall-painting-in-city-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154077-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दीवारें बनेंगी कैनवास, शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में होगा पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दीवारें बनेंगी कैनवास, शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में होगा पास
Wed, 04 Mar 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता के संदेश को लेकर लघु सचिवालय में बनाई गई पेंटिंग । संवाद
25 लाख का टेंडर जारी, भित्ति चित्र से स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के संदेश उकेरे जाएंगे
फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के मद्देनजर नगर निगम ने शहर की सूरत संवारने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। इस बार प्रमुख मार्गों, चौराहों और सरकारी भवनों की दीवारों पर म्यूरल आर्ट (भित्ति चित्र) के माध्यम से स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के संदेश उकेरे जाएंगे।
इसके लिए निगम ने 25 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। चयनित एजेंसी निर्धारित स्थानों पर आकर्षक और संदेशपरक पेंटिंग तैयार करेगी। योजना के तहत गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक मुक्त शहर, स्वच्छ सार्वजनिक स्थल, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन जैसे विषयों को चित्रों के जरिए दर्शाया जाएगा।
अधिकारियों का मानना है कि रंगीन और रचनात्मक चित्र आमजन का ध्यान तेजी से आकर्षित करते हैं। ये व्यवहार परिवर्तन में सहायक सिद्ध होते हैं। म्यूरल आर्ट से शहर की पहचान मजबूत होगी। इसका सर्वेक्षण के दौरान सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
नगर निगम ने इस कार्य के लिए शहर के व्यस्त इलाकों की दीवारों और सार्वजनिक भवनों को चिह्नित किया है। पेंटिंग का काम समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले शहर का दृश्य सौंदर्य बेहतर नजर आए। साथ ही, चित्रों की गुणवत्ता और टिकाऊपन सुनिश्चित करने के लिए विशेष पेंट का उपयोग किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पिछले वर्ष भी निगम ने 50 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च कर विभिन्न स्थानों पर पेंटिंग करवाई थी।
बॉक्स
अवैध होर्डिंग पोस्टर ने खराब की पेंटिंग
नगर परिषद ने लाखों रुपये खर्च कर शहर की मुख्य सड़कों और लघु सचिवालय परिसर की दीवारों पर पेंटिंग की थी लेकिन शहर में बिना अनुमति अवैध होर्डिंग व पोस्टर लगाने वालों ने इन पेंटिंग पर पोस्टर लगा दिए हैं। इससे ये बदसूरत हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
कोट्स
पेंटिंग पर पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई होगी। शहर में 25 लाख रुपये की लागत से वॉल पेंटिंग करवाई जाएगी। यह बच्चों से लेकर बड़ों को स्वच्छता का संदेश देगी। शहरवासियों से अपील है कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग दें। -जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद