फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Voters of 141 booths were divided into 32 wards, prepared draft of new wardbandi, report sent to headquarters

Sirsa News: 141 बूथों के वोटरों को 32 वार्डों में बांट तैयार किया नई वार्डबंदी का ड्राफ्ट, मुख्यालय भेजी रिपोर्ट

Fri, 28 Jul 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 28 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Voters of 141 booths were divided into 32 wards, prepared draft of new wardbandi, report sent to headquarters
वार्डबंदी को लेकर आयोजित बैठक में उप​स्थित नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह व अ​धिकारी ।
सिरसा। शहर की नई वार्डबंदी किए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। नगर परिषद की ओर से अब नई वार्डबंदी का ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से नोटिफिकेशन आने के बाद नगर परिषद की ओर से वार्ड वासियों की आपत्तियों को दर्ज किया जाएगा और इसके पश्चात नई वार्ड बंदी को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभी नगर परिषद की ओर से पुरानी वार्डबंदी में बनाए गए वार्डों के दायरे को कम किया गया है 31 नंबर शमशाबाद पट्टी के क्षेत्र को 32 नंबर वार्ड बनाया गया है। ताकि किसी भी वार्ड में वोटरों की संख्या कम व अधिक न हो सके।
विज्ञापन


वार्डबंदी को लेकर शुक्रवार को नगर आयुक्त डाॅ. किरण सिंह ने नगर परिषद ईओ व कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें नई वार्डबंदी संबंधित चर्चा की गई। नगर परिषद की ओर से विधानसभा क्षेत्र के 141 बूथों में कुल जनसंख्या व वोटों की संख्या को 32 वार्डों में बांट कर ड्राफ्ट तैयार किया गया है। ड्राफ्ट की सूची मुख्यालय में भेजी गई है। मुख्यालय से नोटिफिकेशन मिलने के बाद ही नगर परिषद की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि शहर में कुल एक लाख 49 हजार 414 मतदाता हैं। जबकि शहर की कुल दो लाख नौ हजार के करीब जनसंख्या है। वार्डबंदी होने के बाद ही नगर परिषद के चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी और वार्डों को नए पार्षद मिल पाएंगे। अभी निवर्तमान पार्षदों के अनुसार ही नगर परिषद की ओर से कार्य करवाए जा रहे हैं। ताकि किसी भी शहर वासी को कार्य करवाने में परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 में हुई थी वार्डबंदी, आपत्तियों के बाद सरकार ने नई वार्डबंदी करने के दिए थे निर्देश
बता दें कि बीते वर्ष ही नगर परिषद की ओर से वार्डबंदी करवाई गई थी। जिसके पश्चात निवर्तमान पार्षदों ने इस पर आपत्तियां जताते हुए वार्ड बंदी को गलत ठहराया और अलग-अलग वार्डों में एक ही परिवार के वोटों को बांट दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर नगर परिषद की ओर से मुख्यालय में भी भेजी गई थी। वहीं वार्ड पार्षदों ने भी इस संबंध में कोर्ट की शरण ली थी और वार्डबंदी दोबारा से करवाए जाने को लेकर मांग उठाई थी। वार्ड पार्षदों ने किसी वार्ड में अधिक वोट करने तो किसी वार्ड का दायरा कम करने व बढ़ाने की आपत्तियां दी थी। ऐसे में अब नगर परिषद ने बूथ अनुसार वार्ड बंदी किए जाने का निर्णय लिया है। हालांकि इनमें से भी कई कई बूथों में वोटर पूरे है तो कई बूथों में वोटरों की संख्या कम है।

आठ गांवों को शहर में शामिल करने से बढ़े थे 11 हजार वोट
शहर के साथ लगते आठ गांवों को नगर परिषद में शामिल किया गया था। नगर परिषद की ओर से शहर के साथ लगते खाजाखेड़ा, कंगनपुर, बेगू, रामनगरिया, चत्तरगढ़पट्टी, वैदवाला सहित आठ गांवों के कुछ हिस्से को शहर में शामिल किया गया था। इसमें कुल 11 हजार वोट थे। जिसकी जनसंख्या को शहर में शामिल कर नई वार्डबंदी की थी। लेकिन वार्डबंदी में गलतियों को लेकर सरकार की ओर से इसे दोबारा से करने के निर्देश दिए गए है।


नई वार्डबंदी को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। बूथों के अनुसार ही वार्डबंदी की गई है। मुख्यालय से नोटिफिकेशन आने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
डॉ. किरण सिंह, नगर आयुक्त, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed