{"_id":"6849c02b15fe8871570d7a0d","slug":"villagers-warned-of-agitation-if-a-liquor-shop-is-opened-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139314-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ग्रामीणों ने शराब का ठेका खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ग्रामीणों ने शराब का ठेका खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन
निर्माणाधीन स्थल पर मौजूद पुलिस व लोग।
ओढां। गांव नुहियांवाली में घुकांवाली रोड पर खेत की जगह में हो रहे निर्माण कार्य पर आसपास के लोगों ने रोष जताया है। ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर पुलिस से कहा कि यहां यदि शराब का ठेका खोला गया तो आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
थाने में पहुंचे मलकीत सिंह, प्रेम कुमार, टहला राम, महावीर, गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, भजन लाल, वीरपाल कौर, गुड्डी देवी, पाली, सिलोचना देवी व बस्सो देवी आदि ने बताया कि उनके घर नुहियांवाली में घुकांवाली रोड पर प्लांट के निकट स्थित है। वहां पर गांव के पूर्व सरपंच रामकुमार नेहरा शराब ठेका खुलवाने के लिए कमरे का निर्माण करवा रहे हैं। अगर इस जगह ठेका खुलता है तो उनके घरों पर बुरा असर पड़ेगा। ये जगह आबादी में आती है। इसलिए वहां पर ठेका नहीं खुलना चाहिए। लोगों की सुनने के बाद थाना प्रभारी गजराज सिंह ने उन्हें समझाया कि ठेका खुलने या न खुलने में पुलिस कुछ नहीं कर सकती। ठेके के लिए कौन सी जगह चयनित की गई है ,ये आबकारी विभाग का मामला है।
वहीं, गांव में विवाद की सूचना के बाद ओढां पुलिस ने गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पूर्व सरपंच रामकुमार नेहरा ने कहा कि वे कोई शराब ठेका नहीं, बल्कि अपने खेत की जगह में मकान बना रहे हैं। विरोध कर रहे लोगों को कुछ लोगों द्वारा बेवजह गुमराह किया जा रहा है। वहीं, दोनों पक्षों में बहसबाजी भी हो गई। पुलिस ने रोष व्यक्त कर रहे लोगों को समझाया कि कोई व्यक्ति अपने खेत में कोई भी भवन का निर्माण कर सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
घुकांवाली रोड पर हमारे खेत की जमीन है। उक्त जगह पर हम दुकान का निर्माण करवा रहे हैं, लेकिन वहां के लोगों ने बेवजह हमारा निर्माण कार्य रुकवाया और बहसबाजी की। हम अपनी जगह में कोई भी निर्माण करें, इसमें किसी को क्या एतराज है। हम वहांं पर शराब ठेका नहीं खुलवा रहे, कुछ लोग वहां के लोगों को बेवजह गुमराह कर रहे हैं।
- रामकुमार नेहरा, भूमि मालिक
-- -- -- -- -- -- --
अगर शराब ठेका आबादी के अंदर खुलता है तो ये अनुचित है। इस बात को लेकर वहां रहने वाले लोग हमारे पास आए थे। शराब ठेके की नई जगह को लेकर ठेकेदार या विभाग के अधिकारियों की उनसे कोई बात नहीं हुई।
-- आत्माराम, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि