फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers surrounded the police post in Chautala in protest against drugs, markets remained closed

Sirsa News: नशे के विरोध में ग्रामीणों ने चौटाला में पुलिस चौकी का किया घेराव, बाजार रहे बंद

Tue, 16 Jul 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers surrounded the police post in Chautala in protest against drugs, markets remained closed
एसपी दी​प्ति गर्ग को मांगपत्र सौंपते धरनारत किसान व ग्रामीण।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। क्षेत्र में नशे का जाल इस कदर फैल रहा है कि परिवार उजड़ रहे हैं। युवा इनकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। नशा तस्करों और प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाले दुकानदारों पर शिकंजा न कसे जाने से गुस्साए कई गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को चौटाला चौकी का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने भी नशे के खिलाफ मुहिम का समर्थन करते हुए बाजार बंद रखे। चार घंटे तक प्रदर्शन के बाद दोपहर में डबवाली एसपी दीप्ति गर्ग मौके पर पहुंची। पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि आपकी ढिलाई से नशा माफिया बेखौफ हैं। पुलिस अधीक्षक ने आंदोलनरत ग्रामीणों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
चौकी का घेराव करने से प्रदर्शनकारियों ने मुनादी करवाकर बाजार बंद करने की अपील की, जिसका सभी व्यापारियों ने समर्थन किया। ग्रामीणों से वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि नशे को लेकर पुलिस की कार्रवाई युद्ध स्तर पर चलेगी, लेकिन इसमें आमजन का सहयोग भी अपेक्षित है। दोनों के सहयोग से नशा माफिया पर पुख्ता कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

डबवाली क्षेत्र में नशे और इसकी वजह से बढ़ती आपराधिक घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। ऐसे में किसान नेता राकेश फागोडिया की अगुवाई में कई गांवों से ग्रामीण एकजुट होकर चौटाला पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी दयाराम, शिवचरण, राजेश कुमार, सतबीर सिंह, नत्थूराम, संजय मिढा, प्रेम सुख गोदारा, रविंद्र , अश्वनी, सुशील, गुरचरण आदि ने बताया कि ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में हेरोइन और मेडिकल नशा तेजी से फैल रहा है। नशे की चपेट में आकर युवा जान गंवा रहे हैं। स्कूलों और कॉलेजों के आसपास खुलेआम नशा बिकता है, लेकिन लगाम लगाने वाला कोई नहीं है। नशा पूर्ति के लिए युवा अपराध के दलदल में भी फंस रहे हैं। चोरी, लूट,छीना झपटी की घटनाएं बढ़ने से लोग बुरी तरह परेशान हैं, वहीं जिन घरों के युवा नशे की जद में हैं, उनके परिजनों के पास सिवाय बेबसी के अलावा कुछ नहीं है। इस पर एसपी ने भरोसा दिलाया कि वह आपके सहयोग से नशा बेचने वालों पर कार्रवाई को और तेज करेंगी। महज पुलिस के भरोसे रहने की बजाय आम लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक होना होगा। युवाओं पर नजर रखनी होगी और जो मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिबंधित दवाएं बेच रहे हैं, उनकी सूचना पुलिस को देनी होगी। जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। पुलिस व प्रशासन दोनों मिलकर काम करेंगे। इसका वादा ग्रामीण करें। नशे से हुई मौत मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। लोगों ने कहा कि नशा तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई न होने पर उन्हें बड़े स्तर पर आंदोलन करना पड़ेगा। एसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीण धरने से हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





ग्रामीणों ने यह रखीं मांगे

- नशा बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए और गुप्त रूप से कार्रवाई करें।

- चिट्टा व अन्य नशा बेचने वालों की संपत्ति जब्त की जाए।
नशे के कारण युवाओं की हुई मौत के मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जांच में दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।



-----

किसान नेताओं और ग्रामीणों ने बाजार बंद करवाकर चौटाला चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। डबवाली एसपी दीप्ति गर्ग ने मौके पर पहुंचकर 21 सदस्यीय कमेटी के साथ बातचीत की है। उन्होंने नशा पर रोक लगाने और अपराधियों व तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं ग्रामीण भी पुलिस का पूर्ण सहयोग करेंगे।


- राकेश फागोडिया, किसान नेता।
---

ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले में ग्रामीणों की बात सुनी गई है और उनको आश्वस्त किया गया है कि पुलिस नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ग्रामीण भी इससे आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं।

- दीप्ति गर्ग, एसपी डबवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed