फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers of Thiraj village raised their voice for a drug-free society

Sirsa News: गांव थिराज के ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्त समाज की आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Thiraj village raised their voice for a drug-free society
रोड़ी। एसपी ​कार्यालय में उप​स्थित ग्रामीण। संवाद - फोटो : सीएम डैशबोर्ड की बैठक लेते सीडीओ शत्रोहन वैश्य मौजूद अन्य अधिकारी।
रोड़ी। गांव थिराज में एक नई जागरूकता की लहर उठी है, जहां ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशामुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाया है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक, सभी ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए बदलाव की नींव रखी है। ग्रामीणों ने बढ़ते नशे की समस्या के चलते सिरसा पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता से मुलाकात की।
विज्ञापन

वीरवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण सिरसा पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे और क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नशे की लत पर चिंता जाहिर की। ग्रामीण जगतार सिंह, बलजीत सिंह, बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, जीत सिंह सहित अन्य ने पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर नशे की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कुछ समय से गांव व आसपास के इलाकों में नशे का जाल तेजी से फैल रहा है। युवा वर्ग खासतौर पर नशे की गिरफ्त में आकर अपने भविष्य को बर्बाद कर रहा है। इससे न केवल सामाजिक ताने-बाने पर असर पड़ रहा है, बल्कि परिवारों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा तस्कर रहते हैं गांवों में सक्रिय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नशा तस्कर आए दिन गांवों में सक्रिय रहते हैं और युवाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन इस दिशा में और सख्ती बरते तथा नशा तस्करों पर तुरंत कार्रवाई करे। साथ ही गांवों में विशेष अभियान चलाकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, ताकि युवा नशे से दूर रहें। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो हालात और भी गंभीर हो जाएंगे।

ग्रामीणों के सहयोग से समस्या पर पाएंगे काबू : एसपी
पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता ने ग्रामीणों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन किसी भी हालत में नशा माफिया को बख्शेगा नहीं और ग्रामीणों के सहयोग से इस समस्या पर काबू पाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ गांव की तस्वीर बदलने का संकल्प है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भविष्य की ओर बढ़ने का साहसिक प्रयास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed