फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers lock the Government Primary School in Rodi and stage a protest over the deputation of a teacher

सिरसा: रोड़ी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, किया प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 11:57 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 26 Aug 2026 11:57 AM IST
सार

धरने में करीब 150 ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और डेप्यूटेशन पर कुरंगावाली भेजे गए शिक्षक को वापस राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोड़ी में भेजने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Villagers lock the Government Primary School in Rodi and stage a protest over the deputation of a teacher
राजकीय विद्यालय रोड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव रोड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक को डेप्यूटेशन पर भेजे जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए ताला जड़ दिया। सुबह करीब 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक चले इस धरने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और डेप्यूटेशन पर भेजे गए शिक्षक को वापस बुलाने के निर्णय के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

विज्ञापन


धरने का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण वकील सिंह ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पांचवीं कक्षा तक लगभग 200 बच्चे पढ़ रहे हैं। स्कूल में अध्यापकों के कुल सात पद स्वीकृत हैं, जिनमें से दो पद पहले से रिक्त हैं। कार्यरत पांच शिक्षकों में से एक पिछले दो महीने से एसआईआर में ड्यूटी पर है। ऐसे में, बचे चार शिक्षकों में से एक को विभाग द्वारा गांव कुरंगावाली के स्कूल में डेप्यूटेशन पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन




इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने में करीब 150 ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और डेप्यूटेशन पर कुरंगावाली भेजे गए शिक्षक को वापस राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोड़ी में भेजने का निर्णय लिया। शिक्षक के वापस आने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed