{"_id":"6b008506760384a4fd02dcdb","slug":"villagers-happy-to-see-water-in-mamad-branch-sirsa-news-c-128-1-sir1010-168806-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मम्मड़ ब्रांच की टेल पर पहुंचा भाखड़ा का पानी, किसानों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मम्मड़ ब्रांच की टेल पर पहुंचा भाखड़ा का पानी, किसानों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
Fri, 20 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
रानियां01 मम्मड़ ब्रांच के टेल पर पहुंचा भाखड़ा का पानी।
- फोटो : 1
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के प्रयासों को सराहा
किसानों ने जिला उपयुक्त व सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों अधिकारियों और कर्मचारियों का जताया आभार।
फोटो-- -- 1
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। मम्मड़ खेड़ा रजबाहे और इससे जुड़े माइनरों की टेल तक भाखड़ा का पानी पहुंचने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर है। गांव कालुआना, नथोर, मम्मड़ खेड़ा, सेनपाल, कोठा सेनपाल और केहरवाला सहित आसपास की ढाणियों को लंबे समय बाद नहरी पानी मिला है।
यह पानी सिंचाई और अन्य जरूरतों के लिए उपलब्ध हुआ है, जिससे क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 10 वर्षों से नथोर, सेनपाल और कालूआना माइनरों की टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा था। क्षेत्र में भूमिगत पानी का स्तर काफी नीचे चला गया था।
इस पानी में टीडीएस की मात्रा अधिक होने के कारण वह पीने और खेती के लिए उपयोगी नहीं था। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए 800 से 1000 रुपये प्रति टैंकर खर्च करना पड़ता था। पानी की कमी के चलते फसलों की सिंचाई करना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन
पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना भी कठिन हो रहा था। इस क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों ने कई बार जिला उपायुक्त और सिंचाई विभाग के समक्ष अपनी समस्या रखी। लंबे संघर्ष के बाद जिला उपायुक्त के आदेशों पर सिंचाई विभाग ने जलापूर्ति व्यवस्था सुधारी।
जलापूर्ति सुधार के प्रयास
सिंचाई विभाग ने माइनरों के मोघों को ठीक करवाया। पुलों में जमा मिट्टी और गाद हटवाई गई। नहरों की सफाई और रखरखाव का कार्य भी किया गया। इन प्रयासों से जल प्रवाह सुचारु हुआ। इसके परिणामस्वरूप, भाखड़ा का पानी माइनरों की टेल तक पहुंचने लगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग के प्रयासों की सराहना की है।
किसानों और ग्रामीणों में खुशी
पानी पहुंचने से किसानों को रबी फसलों की सिंचाई के लिए बड़ी राहत मिली है। किसानों ने लंबे समय बाद अपने खेतों में नहरी पानी देखा है। इससे खेती और पशुपालन को सहारा मिलने की उम्मीद है। पेयजल संकट से भी राहत मिलेगी। ग्रामीण और महिलाओं ने बताया कि घरों में पीने का स्वच्छ पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगा। इससे उन्हें बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा।
अधिकारियों का जताया आभार
गांव नथोर के पूर्व सरपंच सुभाष झोरड़ और नरेश झोरड़ सहित किसानों ने विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। ग्रामीण नथोर माइनर की टेल पर एकत्रित हुए और लड्डू खिलाकर वर्षों के संघर्ष की सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने जिला उपायुक्त, सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। ग्रामीणों ने भविष्य में भी नियमित जलापूर्ति बनाए रखने की मांग की है। टेल पर पानी पहुंचने पर जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा, एसई पवन भारद्वाज, एक्सईएन संदीप शर्मा, एसडीओ रघुवीर शर्मा, जेई धीरज कुमार, महावीर सिंह, मनोज कुमार, आनंद बिश्नोई तथा मम्मड़ ब्रांच पर तैनात सभी मेट और बेलदारों का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
किसानों ने जिला उपयुक्त व सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों अधिकारियों और कर्मचारियों का जताया आभार।
फोटो