फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers expressed anger against the transfer of three nurses from the health center

Sirsa News: स्वास्थ्य केंद्र से तीन नर्सों के तबादले के विरोध में ग्रामीणों ने जताया रोष

Fri, 28 Mar 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 28 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers expressed anger against the transfer of three nurses from the health center
 एसएमओ डॉ ओपी जैन को ज्ञापन सौंपते हुए गांव चौटाला के ग्रामीण।
सिरसा। गांव चौटाला के स्वास्थ्य केंद्र से तीन नर्स का तबादला किए जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। शुक्रवार को किसान नेता राकेश फागोडिया की अगुवाई में चौटाला के ग्रामीणों ने एसएमओ चौटाला ओपी जैन को मुख्यमंत्री व सीएमओ के नाम पर ज्ञापन सौंपा और रोष जताया।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने कहा कि तीनों नर्स के तबादला आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों और संसाधनों का अभाव रहा है। पूर्व में यहां कार्यरत एसएमओ के सेवानिवृत्त होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र कई दिनों तक प्रभावित हुआ। उसके बाद कार्यकारी एसएमओ तैनात किए गए। ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी एसएमओ, महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाए। ऑपरेशन थिएटर, मोर्चरी को भी सुचारू रूप से शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में एक दंत चिकित्सक एवं एक सर्जन नियुक्त हैं लेकिन उनके पास संसाधनों का अभाव है, जिससे ग्रामीणों को दंत चिकित्सक की सेवाएं पूरी तरह से नहीं मिल पा रही हैं। चौटाला सहित आसपास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ के लिए पड़ोसी राज्य राजस्थान जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में ग्रामीण लामबंद होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पंचायत समिति सदस्य भोजराज स्वामी, पंचायत समिति सदस्य बलवीर कड़वासरा, पंच हनुमान शर्मा, रणवीर लोहमरोड़, सुभाष लोहमरोड़, अजीत सिहाग, अवनी सिहाग, महावीर नैण, भादर छिपां, मनोज सोनी, सहित किसान नौजवान साथी उपस्थित रहे हैं।


----



गांव चौटाला के ग्रामीणों ने मांगपत्र दिया है। सिरसा सीएमओ डाॅ. महेंद्र भादू को ग्रामीणों की मांगों से अवगत करवाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में संज्ञान लेंगे।
डाॅ. ओपी जैन, कार्यवाहक सीएमओ, चौटाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed