फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers demonstrated outside Rodi police station, accused the in-charge of misbehavior, met DSP

Sirsa News: ग्रामीणों ने रोड़ी थाने के बाहर किया प्रदर्शन, प्रभारी पर लगाए बदसलूकी के आरोप, डीएसपी से मिले

Sat, 04 Jan 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated outside Rodi police station, accused the in-charge of misbehavior, met DSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। लाखों रुपये की चोरी के मामले में सात दिन बाद भी कोई भी गिरफ्तारी न होने पर गांव सुरतिया के ग्रामीण व दुकानदाराें ने शनिवार को रोड़ी थाने के बाहर प्रदर्शन किया।इस दौरान थाना प्रभारी राजबाला के साथ ग्रामीणों की बहस हो गई।
आरोप है कि थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को थाने से बाहर निकाल दिया। इससे नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया और डीएसपी से उनकी शिकायत की। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी। चोरी के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गांव सुरतिया में 29 दिसंबर को किसान पेस्टीसाइड दुकान के ताला तोड़कर बाइक सवार दो नकाबपोश सात लाख की नकदी चुराकर ले गए थे। दुकान के मालिक भीम सिंह ने बताया कि चोरी के अगले दिन ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को चोरी करने वाले आरोपियों के नाम व पते तक बता दिए थे। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जश्नदीप सिंह, मनजिंदर सिंह, राजा सिंह, स्वर्णजीत सिंह, मक्खन सिंह, बादल सिंह, काकू आदि ने बताया कि इस मामले में सभी व्यापारी और ग्रामीण थाना प्रभारी से मुलाकात करने के लिए आए थे। थाना प्रभारी का रवैया ठीक नहीं था। इसके विरोध स्वरूप सभी ने मिलकर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस हमसे कहती है कि आप लोग जिस व्यक्ति पर आरोप लगा रहे हैं, पुलिस के साथ उनके साथ घर चले। आपके आरोप सही पाए गए तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। एक दिन पुलिस के साथ संबंधित व्यक्ति के घर पर भी गए थे। इस दौरान वह घर पर नहीं था। उस बात को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई पुलिस ने नहीं की है।
सुरतिया के पंच प्रगट सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि रोड़ी थाना प्रभारी ने उनके साथ बदसलूकी की है। इसी मामले में डीएसपी सिरसा को सारे मामले में शिकायत दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जांच की जाएगी और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


:::::::::::::::::::::::::
कोट्स
चोरी के मामले में ग्रामीण मिलने के लिए आए थे। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदसलूकी के आरोप बेबुनियाद हैं। -राजबाला, थाना प्रभारी, रोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed