फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villagers created ruckus demanding action against the accused

आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus demanding action against the accused
नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे ग्रामीण व भीम आर्मी के सदस्य। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रानियां के गांव नाईवाला में युवक की मौत मामले में शनिवार को दिनभर उनके परिजनों और भीम आर्मी के सदस्यों ने अस्पताल में हंगामा किया। दोपहर बाद ग्रामीण और भीम आर्मी के सदस्यों की आपस में खींचातानी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने रानियां थाना प्रभारी के आश्वासन पर शव लेने पर सहमति जताई, जबकि भीम आर्मी के सदस्य मांगों को लेकर अड़े रहे। ग्रामीणों मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा लौट गए। इसके कुछ समय बाद ही भीम आर्मी के सदस्यों ने भी धरना समाप्त कर दिया।
वीरवार शाम को गांव नाईवाला निवासी राजबीर की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद राजबीर की मां बिमला देवी ने खेत मालिक अमनदीप और राजबीर की पत्नी द्वारा जहर पिलाने के आरोप लगाए थे और पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। इसके बाद शुक्रवार शाम को मृतक के परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और दोनों आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर अस्पताल में धरना दे दिया। ऐसे में शनिवार को सुबह ही ग्रामीण और भीम आर्मी के सतपाल गोड और रोहित संगठन सदस्यों के साथ अस्पताल में एकत्र हुए। सदस्यों ने आर्थिक सहायता, एससीएसटी एक्ट लगाने सहित अन्य मांग प्रशासन के समक्ष रख दी। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया तब तक वह शव नहीं लेंगे। रानियां थाना प्रभारी विक्रम ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने और भीम आर्मी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही शव लेने की बात कहीं। दोपहर तक सभी ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। दोपहर बाद ग्रामीणों ने शव के तीन दिनों से अस्पताल में पड़े होने पर चिंता जाहिर की और पुलिस के आश्वासन पर शव लेने पर सहमति जताई। भीम आर्मी के सदस्यों ने मांगों के पूरा होने के बाद ही शव लेने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी होना शुरू हो गई। दोनों पक्ष बार बार बैठक करते रहे। भीम आर्मी के सदस्य मांग पर अड़े रहे। शाम करीब साढ़े चार बजे सभी ग्रामीणों ने एकत्र होकर शव लेने पर सहमति जता ली, जबकि भीम आर्मी के सदस्य भी कुछ समय बाद ही धरना खत्म कर वहां से लौट गए ।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर किया है मामला दर्ज
राजबीर की मां बिमला देवी के बयान पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत खेत मालिक अमनदीप और राजबीर की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मां ने आरोप लगाया कि राजबीर की पत्नी और खेत मालिक ने धक्के से उसे खेत में ले जाकर जहर पिला दिया और सुबूतों को खुर्द बुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी और खेत मालिक पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - विक्रम सिंह, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed