फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   villagers burn electric bill

बणी में ग्रामीणों ने जलाए बिजली के बिल

Fri, 18 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Fri, 18 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
villagers burn electric bill
गांव बणी के ग्रामीणों ने बिजली का बिल ज्यादा आने पर वीरवार को बिलों की होली जलाकर सरकार व प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि जब तक बिजली बिल की राशि कम नहीं होगी वे बिल नहीं भरेंगे।
विज्ञापन

बिजली के बिल ज्यादा आने के कारण गांव बणी के लोगों में रोष है।

 रोष स्वरूप ग्रामीणों ने बिजली बिलों की होली जलाई। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर बिजली के बिलों को कम नहीं किया गया तो वे भविष्य में बिल नहीं भरेंगे तथा बिजली के मीटरों को भी उखाड़ने नहीं देंगे। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि सरकार ने बिजली के दाम में वृद्धि उपभोक्ताओं पर अधिक आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि बढ़े बिजली के दामों के कारण बिजली बिल की राशि कई गुणा बढ़ गई है जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस अवसर पर प्रभुमील, धर्मपाल झोरड़, रामकुमार, रामसरूप, हरपाल सिंह, जीत झोरड़, गोलू, प्रमोद वर्मा, इंद्राज सुथार, भीमसेन सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed