फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Villager murdered by strangulation with a safa, feet found tied with turban

Sirsa News: साफे से गला घोंटकर ग्रामीण की हत्या, पगड़ी से बंधे मिले पैर

Sun, 22 Oct 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Oct 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Villager murdered by strangulation with a safa, feet found tied with turban
रानियां के गांव सतनाम सिंह में व्य​क्ति की हत्या होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ​स्थिति का जा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां/सिरसा। रानियां क्षेत्र के गांव ढाणी आसा निवासी एक व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह घर से चार किलोमीटर दूर गांव ढाणी सतनाम सिंह के खेतों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के पैर भी बांधे मिले हैं, जबकि गले में भी एक साफा डला हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजन रंजिश के चलते हत्या की आशंका जता रहे हैं।

ढाणी आसा सिंह निवासी 55 वर्षीय बलबीर सिंह खेतीबाड़ी करता था। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह साइकिल पर सवार होकर सामान लेने के लिए रानियां गया था। रात्रि 11 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी। रविवार सुबह रानियां से कुत्ताबढ़ रोड पर स्थित गांव ढाणी सतनाम सिंह के पास कच्चे रास्ते के साथ खेतों के खाल में उसका शव मिला है। खेत की काश्त करने वाले व्यक्ति ने सुबह करीब पांच बजे मामले की सूचना मृतक के परिजनों व पुलिस को दी। रानियां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन




खाल में आधा एकड़ तक पानी में घसीटा



मृतक के भाई लखविंद्र सिंह ने बताया कि रात को जब उसका भाई घर पर नहीं पहुंचा तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी है। लेकिन सुराग नहीं लग पाया। रानियां में दुकानदार के पास भी पहुंचे तो दुकानदार ने आठ बजे ही बलबीर के घर जाने की जानकारी दी। उन्होंने सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली की बलबीर की साइकिल गांव सतनाम सिंह के कच्चे रास्ते से कुछ दूरी पर पड़ा है और उसका शव खाल में पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि साफे के साथ बलबीर का गला घोटा गया और उसकी पगड़ी के साथ पैर बांधे हुए मिले हैं। उसे आधा एकड़ तक खाल में घसीटा गया था। लखविंद्र ने बताया कि उनकी ढाणी सतनाम में कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही है। इसके कारण हत्या करने की आशंका है। मृतक का एक लड़का और दो लड़कियां हैं। सभी विवाहित हैं। मृतक का बेटा घर में ही सिलाई का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -----

मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के गले पर निशान है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।



- राधेश्याम, थाना प्रभारी, रानियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed