{"_id":"6ad506348c7985638004e357","slug":"vikramjit-from-balasar-becomes-a-part-of-the-indian-disabled-cricket-team-for-the-second-time-sirsa-news-c-128-1-sir1010-167035-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का दूसरी बार हिस्सा बने बालासर के विक्रमजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का दूसरी बार हिस्सा बने बालासर के विक्रमजीत
Sun, 18 Oct 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
रानियां। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी विक्रमजीत सिंह।
रानियां। गांव बालासर निवासी विक्रमजीत सिंह का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 29 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली शारीरिक दिव्यांग क्रिकेट सीरीज-2026 में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। उनकी उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विक्रमजीत ने सितंबर में उत्तर प्रदेश में आयोजित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली। इससे पहले वर्ष 2025 में भी वह श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेल चुके हैं और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
उनकी उपलब्धि पर हरियाणा टीम के कप्तान अनिल चोकर, गांव के सरपंच धर्मपाल, हॉकी कोच चांदनी सेन सहित गणमान्य लोगों और क्रिकेट प्रेमियों ने बधाई दी। उन्होंने आगामी सीरीज में भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
मेहनत और हौसले से बनाई पहचान
शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद विक्रमजीत ने लगातार अभ्यास और समर्पण के दम पर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।