फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   very cold weather in sirsa

हाड़कपांउ ठंड से दुबका सिरसा

Sun, 24 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Sun, 24 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
very cold weather in sirsa

शनिवार का दिन जिले के लोगों के लिए अब तक इस सर्दी का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 9.1 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह धुंध इतनी गहरी थी कि दृश्यता मात्र पांच मीटर तक की ही रही। 11 बजे के बाद धुंध तो कम होती गई पर ठंड ज्यों की त्यों बरकरार रही।

विज्ञापन


दिन भर चली सर्द हवाओं ने लोगों के हाड़ को कंपा दिया। इतना हीं नहीं दिनभर कलरव करने वाले पक्षी भी आज दोपहर में थोड़े ही समय के लिए बाहर निकले। लोग भी घरों में दुबके रहे। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। ठंड को देखते हुए अभिभावकों ने ऐसे मौसम में अवकाश घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन


मौसम के जानकारों के अनुसार अगले कुछ दिन और भी मौसम यूं ही कंपकंपी बनाए रखेगा। धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई थी जिस कारण लोग अपने गंतव्य स्थानों पर देरी से पहुंचे। अधिकतर लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहे। डॉक्टरों ने बीमार लोगों को सावधानी रखने की सलाह दी है। बच्चों को भी ठंड से बचा कर रखने की सलाह डॉक्टरों ने लोगों को दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी के कारण गर्म रहे बाजार

भले ही इस बार ठंड का आगाज देरी से हुआ पर जब हुआ है तो ठंड ने सबको कंपकंपा दिया है। पिछले दस दिनों से कड़ाके की ठंड जारी है। वहीं सर्दी की बेरुखी से निराश दुकानदारों भी अब चहक उठे हैं। क्योंकि मौसम के कारण उनके कपड़ों की बिक्री नहीं हो रही थी। शनिवार को दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

सड़क पर चल रहे वाहन हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से रेंगते हुए दिखाई दिए। सुरक्षा की दृष्टि से वाहन चालक एक-दूसरे के पीछे-पीछे चल रहे थे। वहीं दूसरी ओर भीषण ठंड में विभिन्न स्कूलों में जा रहे नन्हे बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे।

शहर में जगह-जगह जलाए गए अलाव

शहर में शनिवार को लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए अलाव जलाए गए। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन-चार दिनों में भी ठंड ऐसी ही रहेगी। तो वहीं गणतंत्र दिवस के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना है। जिसके बाद शायद ठंड से जनता को राहत मिल सकती है।


ठंड के कारण गेहूं की फसल को खूब फायदा होगा, लेकिन दूसरी ओर टमाटर, मटर आदि सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है। अधिक ठंड के कारण पक्षी मरने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed