{"_id":"657dd17114722fe9d5073134","slug":"vegetable-market-commission-agents-protested-against-the-governments-lump-sum-fee-system-sirsa-news-c-128-1-sir1002-11844-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरकार की एकमुश्त फीस प्रणाली पर सब्जी मंडी आढ़तियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरकार की एकमुश्त फीस प्रणाली पर सब्जी मंडी आढ़तियों ने जताया विरोध
Sat, 16 Dec 2023 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
सिरसा।
सब्जी मंडी एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार की ओर से सब्जी आढ़तियों पर लगाई गई एकमुश्त फीस प्रणाली का विरोध जताया है। सरकार से इस कानून में बदलाव करने की मांग की। कहा कि यदि 18 दिसंबर को प्रस्तावित बैठक में समस्या नहीं सुलझाई गई तो 20 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मंडियां बंद रखी जाएंगी।
सब्जी मंडी एसोसिएशन ने शनिवार को प्रधान गंगाराम बजाज की अगुवाई में मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कमेटी के सचिव को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम बजाज ने बताया कि सब्जी मंडी के सभी सदस्य एकमुश्त फीस प्रणाली का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह प्रणाली उनके व्यापार के प्रतिकूल बनाई गई है। इस व्यवसाय से जुड़े हर व्यापारी का माल फुटकर होता है। कच्चे माल का उत्पादन काफी हद तक मौसम पर निर्भर करता है। इस तरह के व्यापार पर पिछले वर्ष 2022 की सालाना फीस की गणना अनुसार अगले वर्षों में फीस बढ़ाकर एकमुश्त फीस प्रणाली के तहत लेना व्यापार प्रणाली के खिलाफ है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कृषि मंत्री जेपी दलाल ने पिछले वर्ष मार्केट फीस हटाने की बात कही थी और इससे आढ़तियों को 30 करोड़ रुपये की बचत का दावा किया था लेकिन इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई। इस अवसर पर सब्जी मंडी एसोसिएशन से मुकेश सैनी, कृष्णलाल, जगमोहन सिंह, सरदार गुरविंद्र सिंह, धर्मपाल सैनी, मनोज सैनी, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
पहले यह था नियम
सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान गंगाराम बजाज ने बताया कि सरकार ने एक सप्ताह की फीस हर सोमवार को मार्केटिंग बोर्ड को जमा करवाने का नियम बनाया था। उसी आधार पर लाइसेंस का नवीनीकरण हो जाता था लेकिन अब सरकार एक मुश्त फीस जमा करवा रही है जबकि कुछ व्यापारी नियमित रूप से व्यापार नहीं करते, उन्हें भी सालाना शुल्क देना पड़ेगा।
यह है नई गाइडलाइन
2022- 2023 में व्यापार - सालाना फीस
0 - 20,000 रुपये- 12,500 रुपये
20,000 से 40,000 रुपये- 37,500 रुपये
40,000 से 60,000 रुपये - 62,500 रुपये
60,000 से 80,000 रुपये - 87,500 रुपये
80,000 - एक लाख रुपये - 1,12,500 रुपये
एक लाख से सवा लाख रुपये - 1,40,625 रुपये
सवा लाख से डेढ़ लाख रुपये -1,71,875 रुपये
डेढ़ लाख से 1.75 लाख रुपये - 2,03,125 रुपये
1.75 लाख से दो लाख रुपये - 2,34,375 रुपये
दो लाख से ढाई लाख रुपये - 2,81,250 रुपये
ढाई लाख से तीन लाख रुपये- 3,43,750 रुपये
तीन लाख से चार लाख रुपये - 4,37,500 रुपये
चार लाख से पांच लाख रुपये- 5,62,500 रुपये
पांच लाख रुपये से अधिक - 6,87,500 रुपये
सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन की सूचना उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। मुख्यालय से जो आदेश मिलेंगे, उसी आधार पर फीस भरवाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
- वीरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, सिरसा।