फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Veerangana Reshma paid tribute to her husband's statue

वीरांगना रेशमा ने पति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Veerangana Reshma paid tribute to her husband's statue
हीद की विरांगना रेशमा देवी व बेटा मुकेश शहीद निहाल सिंह गोदारा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए? - फोटो : Sirsa
चोपटा। निहाल सिंह गोदारा की शहादत का दिन सरकार, प्रशासन व नेताओं ने तो भूला दिया लेकिन शहीद की पत्नी रेशमा देवी कभी नहीं भूल सकती। वीरवार को गांव खेड़ी में शहीद निहाल सिंह गोदारा की 22वीं पुण्यतिथि पर स्मारक स्थल पर शहीद की पत्नी रेशमा देवी ने ही शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

लेकिन सरकार व प्रशासन व ग्राम पंचायत की तरफ से कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचा। जिसको लेकर शहीद के परिजनों में रोष व्याप्त है। अमर शहीद सम्मान संगठन की ओर से रामकृष्ण खोथ, मंगतू राम बैनीवाल, मनीष कुमार, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, राजवीर ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर अमर शहीद सम्मान संगठन की ओर से वीरांगना रेशमा देवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शहीद परिवार का कहना है कि आम तौर पर सरकार घोषणा करके भूल जाती है। देश की रक्षा के लिए जान देने वाले जांबाज जवानों की शहादत को भूलना उनकी शहादत का घोर अपमान है।
विज्ञापन

शहादत से पहले चार आतंकी किए थे ढेर
सीमा सुरक्षा बल की 21वीं बटालियन का जवान निहाल सिंह गोदारा निवासी खेड़ी 11 नवंबर 1999 को कश्मीर में देश की सीमा की रक्षा करते हुए आतंकवादियों की गोली का शिकार हो गया था। लेकिन प्राण छोड़ने से पहले उसने चार आतंकवादियों को जहन्नुम का रास्ता दिखा दिया था। शहीद का शव दो दिन बाद गांव खेड़ी पहुंचा था। जहां 13 नवंबर 1999 को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल और सड़क के की घोषणा नहीं हुई पूरी
शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने आई वीरांगना रेशमा देवी ने बताया कि उस समय सरकार ने उनके पति के नाम पर कई घोषणाएं की थी। जिनमें खेड़ी के राजकीय स्कूल का नामकरण उनके नाम पर किया जाना था। साथ ही खेड़ी से कागदाना जाने वाली सड़क का नाम भी शहीद के नाम पर रखे जाने की घोषणा की थी, लेकिन एक भी घोषणा पर अमल नहीं हुआ। रेशमा देवी ने बताया की उस वक्त सरकार की घोषणा के अनुसार 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और पुत्र मुकेश को सरकारी नौकरी मिली है। लेकिन गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप नहीं दिया गया है। उन्होंने अपने खर्चे से ही गांव में स्मारक बनाया व उसमें प्रतिमा स्थापित की है। हर बार सरकार व प्रशासन की तरफ से कोई नहीं आता। नेता व अधिकारी तो भूल सकते हैं पर हम कैसे भूल सकते हैं। राम कृष्ण खोथ का कहना है कि सरकार की तरफ से किसी के न आने से आखिर परायेपन का अहसास करा ही देती है। ऐसे में शहीदों का अपमान कब तक होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed