{"_id":"620a9fb616e38f1ab27317c1","slug":"vc-did-surprise-inspection-then-staff-found-absent-office-sealed-sirsa-news-hsr624317616","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी ने किया औचक निरीक्षण तो गैर हाजिर मिला स्टाफ, कार्यालय सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी ने किया औचक निरीक्षण तो गैर हाजिर मिला स्टाफ, कार्यालय सील
विज्ञापन
खेल परिषद कार्यालय को किया गया सील।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों पर निगरानी रखने के लिए वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक और रजिस्ट्रार प्रो. मोनिका वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खेल परिषद के कार्यालय में रेड की। कार्यालय में स्टाफ सदस्य गैर हाजिर मिले। इस पर वीसी ने गैरहाजिर स्टाफ सदस्यों को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा है।
कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कैंपस का निरीक्षण किया और देखा कि क्या सभी कर्मचारी ड्यूटी पर हैं या नहीं। उनके साथ रजिस्ट्रार प्रो. मोनिका वर्मा भी थीं। इस दौरान मल्टीपर्पज हॉल पहुंचे और खेल परिषद के कार्यालय में जांच की। इस दौरान खेल परिषद में कई स्टाफ सदस्य गैरहाजिर मिले। वीसी ने तुरंत प्रभाव से कार्यालय को सील करने के आदेश दिए और खेल परिषद के अध्यक्ष से भी रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट में खेल परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि गैर हाजिर मिले स्टाफ सदस्यों द्वारा न तो छुट्टी संबंधी सूचना दी और न ही कोई जानकारी। इस पर वीसी ने सभी गैरहाजिर सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। अब जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
औचक निरीक्षण किया था। खेल परिषद के कार्यालय में कई स्टाफ सदस्य गैर हाजिर मिले। इस पर कार्यालय को सील करवा दिया है और गैरहाजिर मिले कर्मचारियों और अधिकारियों से स्पष्टीकरण नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-प्रो. अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू, सिरसा।