फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Van will check the quality of water first, improvement will be done if shortage is found

पहले पानी की गुणवत्ता जांचेगी वैन, कमी मिलने पर किया जाएगा सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Van will check the quality of water first, improvement will be done if shortage is found
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग में पहुंची वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन - फोटो : Sirsa
सिरसा। आमजन को साफ और शुद्ध पानी मिले इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की वैन सोमवार से जिले में विभिन्न गांवों का दौरा कर पानी की जांच कर तुरंत रिपोर्ट देगी। आधुनिक उपकरणों से लैस वैन गांवों में सप्लाई किए जाने वाले पानी का सैंपल लेगी। पानी का सैंपल उस दौरान लिया जाएगा जब वह विभाग द्वारा घरों में सप्लाई किया जा रहा होगा। वैन एक दिन में 6 गांवों को कवर करेगी। लगभग 30 जगहों से पानी के सैंपल एकत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मोबाइल वैन द्वारा लिए गए सैंपल में से अगर कोई फैल हो जाता है तो उस स्थान की रि-सैंपलिंग करवाई जाएगी। उसके बाद उस स्थान के सैंपल फैल होने के कारण जाने जाएंगे। देखा जाएगा कि सैंपल लेने वाली जगह पर कहीं लाइन लीक तो नहीं है। या फिर सैंपल लेने के का तरीका क्या है। कहीं ठहरे हुए पानी के सैंपल तो नहीं लिए गए। वहीं पानी में किस तत्व की संख्या ज्यादा है ये भी जाना जाएगा। प्रथम ट्रायल के दौरान सैंपल भरने की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पंचकूला से वैन जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सिरसा में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

2024 तक हर घर को साफ पानी की योजना
इस मोबाइल टेस्टिंग वैन के अंदर एनालाइजर, सेंसर, प्रोब और जरूरी उपकरण लगाए गए हैं। जिससे पानी की गुणवत्ता की जांच होगी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभाग का लक्ष्य है कि 2024 के अंत तक ग्रामीण इलाके के हर घर में नल से साफ जल की योजना सफल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करेगी काम
पानी के गुणवत्ता की जांच में देरी न हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने इस मोबाइल वॉटर टेस्टिंग लेबोरेट्री वैन का इस्तेमाल किया है। जांच की गई पानी के सैंपल का डाटा इंटरनेट कनेक्टिविटी के जरिये मुख्यालय के सर्वर पर भेजा जाएगा। मोबाइल लैब पानी में पीएच, अल्कलिनिटी, टीडीएस, क्लोरीन, जिंक, नाइट्रेट फ्लोराइड और बैक्टीरिया जैसे तत्व की जांच करने में सक्षम है।
गांवों में कल से जाएगी मोबाइल वैन
जिले में मोबाइल वैन का पहला ट्रायल सोमवार को किया जाएगा। वैन में एक जेई, एक बीआरसी व दो लैब केमिस्ट मौजूद रहेंगे। पहले दिन 6 गांवों के अंतर्गत चन्नू शहीद, मीरपूर, नेजाडेला, मीरपूर कॉलोनी, झोपड़ा व खैरेकां को कवर किया जाएगा।

मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन पंचकूला से सिरसा पहुंच चुकी है। सोमवार से वैन को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया जाएगा। पहले दिन यह 6 गांवों की पानी की जांच करेगी।
-तरुण गर्ग, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed