फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Vagitable market case

फ्रूट आढ़ती कर रहे मनमानी, मार्केट कमेटी आज पुरानी मंडी को लगाएगी ताले

Sat, 05 Jun 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vagitable market case
शनिवार को फ्रूट मंडी के आढ़तियों ने रानियां रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में ही फल बेचने का काम किया गया। जबकि अधिकारियों ने पुरानी मंडी में काम न किए जाने के आदेश दिए थे। ऐसे में अब मार्केट कमेटी की ओर से रविवार शाम को पुरानी सब्जी मंडी के सभी गेटों को ताले लगा पुलिस तैनात की जाएगी। मंडी में फलों के बेचने और खरीदने का काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

आढ़तियों की मनमानी को लेकर मार्केट कमेटी ने शुक्रवार को आढ़तियों के खिलाफ उपायुक्त, एसपी, एसडीएम, सीईओ को शिकायत दी है। जिसके पश्चात रविवार शाम को पुरानी सब्जी मंडी के सभी गेटों पर ताले लगा पुलिस तैनात की जाएगी। मंडी में फ्रूट खरीदने और बेचने संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। सोमवार अलसुबह आढ़ती केवल कपास मंडी में फ्रूट को बेचने और खरीदने का काम कर सकेंगे। पुरानी सब्जी मंडी में आढ़तियों की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी। इसको लेकर मार्केट कमेटी ने आढ़तियों को भी पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अधिकारियों को बिना जानकारी दिए ही मंडी कर दी थी शिफ्ट : फ्रूट मंडी आढ़तियों ने वीरवार शाम को अधिकारियों को बिना कोई सूचना दिए ही कपास मंडी से फ्रूट मंडी को रानियां रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में शिफ्ट कर दिया था। जिसके पश्चात मार्केट कमेटी अधिकारी और कर्मचारी आढ़तियों को समझाने पहुंचे तो आढ़तियों द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया। जिसके पश्चात मामले की सूचना पुलिस को दी गई और मामला शांत किया गया। ऐसे में अब मार्केट कमेटी ने आढ़तियों को सख्त आदेश देते हुए रविवार शाम तक पुरानी सब्जी मंडी से पूरे सामान को कपास मंडी में शिफ्ट करने के आदेश दिए है। जिसके पश्चात रविवार शाम को मंडी के गेटों पर ताला लगाने के आदेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम को सब्जी मंडी के सभी गेटों पर ताला लगा पुलिस तैनात कर दी जाएगी। सोमवार अलसुबह कपास मंडी में आढ़ती फ्रूट बेच सकेंगे। रानियां रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में फ्रूट बेचने का काम पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके लिए उच्च अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। -विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed