फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   UP CM Yogi Adityanath in Sirsa, Kanda brothers took out bulldozer rally, opposition parties strongly objected

सिरसा में आज UP के सीएम योगी आदित्यनाथ: कांडा बंधुओं ने निकाली बुलडोजर रैली, विपक्षी दलों ने जताई आपत्ति

Mon, 20 May 2024 09:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 May 2024 09:27 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के प्रचार को हरियाणा में तेज करने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिरसा में पहुंचेंगे। इससे पहले सिरसा शहर में बुलडोजर रैली निकाली गई।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath in Sirsa, Kanda brothers took out bulldozer rally, opposition parties strongly objected
बुलडोजर रैली - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के समर्थन में अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली आयोजित की गई है। रैली को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इसी रैली की सफलता को लेकर कांडा बंधुओं ने रविवार को शहर में बुलडोजर रैली निकाली। इस पर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई है। वह अब जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर इस दिशा में उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

विज्ञापन


हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो व विधायक गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के नेतृत्व में जेसीबी की लंबी कतार देखकर हर कोई दंग था। हर जेसीबी पर यूपी के सीएम के बड़े-बड़े कटआउट लगाए हुए थे। रैली बेगू रोड स्थित मेला ग्राउंड के समीप से शुरू हुई। विधायक गोपाल कांडा ने श्रीराम ध्वजा दिखाकर रवाना किया। रैली मेला ग्राउंड से होते हुए शहर के विभिन्न स्थानों का चक्रमण करते हुए नेशनल कॉलेज के पास जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन


बुलडोजर यात्रा पर इनेलो ने उठाए सवाल
इंडियन नेशनल लोकदल के कानूनी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रदीप मेहता एडवोकेट ने शहर में निकाली गई बुलडोजर यात्रा पर जिला निर्वाचन अधिकारी से संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदीप ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली को लेकर भगवे का सहारा लेकर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। बुलडोजर रैली पूरी तरह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। जिला निर्वाचन अधिकारी को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने की जिला निर्वाचन अधिकारी से कार्रवाई की मांग
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ सदस्य नवीन केडिया ने बुलडोजर रैली पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। केडिया ने कहा कि भाजपा आचार संहिता का पूरी तरह से उल्लंघन कर रही है। निर्वाचन आयोग की इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed