{"_id":"6776d71e9f9ff877cd0620e5","slug":"united-kisan-morcha-will-hold-mahapanchayat-tomorrow-in-tohana-sirsa-news-c-128-1-slko1008-130922-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा कल करेगा महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टोहाना में संयुक्त किसान मोर्चा कल करेगा महापंचायत
Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
रानियां में प्रेसवार्ता करते हुए किसान नेता।
रानियां (सिरसा)। शहर के छाबड़ा सीड्स पर क्षेत्र के किसान नेता हरविन्द्र सिंह (जिंदा) नानुआना व सुखदेव सिंह जंमू ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान जिंदा नानुआना व सुखदेव सिंह जंमू ने बताया कि 4 जनवरी को टोहाना में किसानों के हितों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा महापंचायत करेगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी किसान संगठन व किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की।
नानुआना ने कहा कि पूर्व समय में देशभर के किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर करीब 13 महीनों तक धरना लगाया था। उस समय किसान एकता व बढ़ते रोष को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया था। हालांकि अभी तक मोदी सरकार द्वारा न तो किसानों की मांगों को पूरा किया गया और न ही कोई प्रक्रिया शुरू की गई।
उन्होंने कहा कि दोबारा दो किसान संगठनों ने धरना शुरू कर दिया। इस बार किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवान आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।