{"_id":"657dd0d326b68e1e5201f096","slug":"unipol-theft-given-to-dpro-office-for-government-schemes-sirsa-news-c-128-1-svns1027-11882-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरकारी योजनाओं के लिए डीपीआरओ कार्यालय को दिया गया यूनिपोल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरकारी योजनाओं के लिए डीपीआरओ कार्यालय को दिया गया यूनिपोल चोरी
Sat, 16 Dec 2023 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
बस स्टेंड के सामने 2 दिन पहले तक लगे सरकारी पोस्टर । संवाद
सिरसा। शहर में अवैध होर्डिंग का खेल लंबे समय से चला आ रहा है। इस पर नगर परिषद कई बार कार्रवाई कर चुका है। इसके बावजूद शनिवार को कई जगह राजनीतिक दलों के होर्डिंग लगा दिए गए। शिकायत करने पर भी अवैध होर्डिंग और बैनर नहीं हटाए जा सके।
सरकारी योजनाओं के लिए डीपीआरओ कार्यालय को दिया गया यूनिपोल बेगू रोड से चोरी हो चुका है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने यूनिपोल चोरी होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो अवैध रूप से होर्डिंग बैनर लगाने वालों के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की जाएगी। हालांकि होर्डिंग और बैनर हटाने की कार्रवाई पहले भी की गई थी।
कैसे मिले प्रॉपर्टी टैक्स छूट की जानकारी
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज पर छूट दी गई है। इस छूट के प्रचार, प्रसार के लिए सरकारी साइटों पर विभाग की ओर से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और निकायमंत्री डॉ. कमल गुप्ता के चित्र वाले पोस्टर लगाए गए थे। अब इन पोस्टरों पर निजी एजेंसियों ने राजनीतिक दलों के पोस्टर लगा दिए हैं। इससे प्रॉपर्टी टैक्स वसूली प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
जिला नगर आयुक्त को लिखित में दी शिकायत
कुछ समाजसेवियों और निवर्तमान पार्षदों ने जिला नगर आयुक्त से अवैध होर्डिंग पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने कुछ अधिकारियों पर निजी एजेंसियों से मिलीभगत कर अवैध रूप से होर्डिंग लगाने के आरोप लगाए हैं। इस कारण दो साल से कोई भी संस्था सरकारी यूनिपोल का टेंडर नहीं ले रही है।
यहां पर लगाए होर्डिंग
आंबेडकर चौक
बस स्टैंड
बरनाला रोड
डबवाली रोड
अवैध होर्डिंग लगाने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। यदि किसी ने अवैध होर्डिंग लगाए हैं तो सोमवार को कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई यूनिपोल चोरी हुआ या एजेंसी ले गई तो उस मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद, सिरसा।