फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Unemployment is increasing due to lack of vacant posts: Selja

खाली पद नहीं होने से बढ़ रही बेराेजगारी : सैलजा

Fri, 16 May 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Unemployment is increasing due to lack of vacant posts: Selja
सिरसा। देश में बेरोजगारी दर (यूआर) लगातार बढ़ रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और सांसद कुमारी सैलजा ने इस पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि खाली पद नहीं भरे जा रहे। युवाओं के हाथों में डिग्रियां हैं लेकिन सरकार की नीयत नौकरी देने की नहीं है। इस पर कई लोग सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन


सांसद सैलजा ने कहा कि हाल में जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में देश की औसत यूआर 5.1 प्रतिशत रही। यह ग्रामीण क्षेत्रों में 4.5 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 6.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर्ज की गई है।
विज्ञापन






सांसद सैलजा ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री ने हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। अगर तब से वादा पूरा किया गया होता तो 11 वर्षों में देश के 22 करोड़ युवाओं को रोजगार मिल चुका होता और बेरोजगारी समाप्त होने से भारत विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद ने कहा कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में बेरोजगारी दर ज्यादा है। अप्रैल में बेरोजगारी दर 5.1 फीसदी रही। यह दर पुरुषों में 5.2 फीसदी और महिलाओं में पांच फीसदी रही। 15-29 उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर 13.8 फीसदी रही।


सांसद सैलजा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को सभी खाली पदों पर भर्ती करनी चाहिए। पहले से कार्यरत कच्चे और अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर देनी चाहिए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत लगे कर्मचारियों को पहले मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed