फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Under Mission Buniyaad, 247 children took the Level-3 examination.

Sirsa News: मिशन बुनियाद के तहत 247 बच्चों ने दी लेवल-3 के तहत परीक्षा

Wed, 01 May 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 01 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Under Mission Buniyaad, 247 children took the Level-3 examination.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लेवल -2 की परीक्षा पास करने वाले बच्चे परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा में 277 बच्चों ने भाग लेना था, लेकिन 247 बच्चे ही इस परीक्षा में भाग ले पाए। इस परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह तक आ जाएगा।
परीक्षा के बाद एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी ज्ञान सिंह ने भाग लिया। वहीं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में जिला विज्ञान अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को पास करने विद्यार्थियों को बुनियाद के लिए बनाए गए स्पेशल स्कूल मॉडल स्कूल संस्कृति सिरसा, मॉडल संस्कृति स्कूल ऐलनाबाद, मॉडल संस्कृति स्कूल चौपटा, मॉडल संस्कृति स्कूल डबवाली व पीएमश्री स्कूल ओढ़ां में दाखिला मिलेगा। यहां पर बच्चों को ट्रांसपोर्टेशन से लेकर हर प्रकार की शैक्षणिक सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी। उन्होंने बताया कि बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए भी सुविधाएं दी जाएंगी। मिशन बुनियाद से प्रदीप कुमार ने बच्चों का आह्वान करते हुए श्री राम की भांति दिखावे से दूर रह कर कठिन परिश्रम और संघर्ष की राह अपनाकर आगे बढ़ने को प्रेरित किया । इस दौरान सभी बच्चों और अभिभावकों के लिए दोपहर भोज का आयोजन भी किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सिरसा कृष्ण लाल, खंड शिक्षा अधिकारी रानियां सुनीता रानी,, प्राचार्य मदन मलिक, रामेश्वर भादू, सतीश मितल, देवकी नंदन, कुलदीप कौर, एनएमएमएस नोडल अधिकारी हरीश चावला, प्रदीप सेंसनवाल सहित कपिल देव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed