{"_id":"68408460582cadf57103992c","slug":"unauthorized-cable-networking-wire-removed-from-electricity-pole-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138968-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बिजली पोल से अनाधिकृत केबल-नेटवर्किंग तार हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बिजली पोल से अनाधिकृत केबल-नेटवर्किंग तार हटाया
विज्ञापन
बिजली निगम के अधिकारी केबल की तारों को हटाते हुए ।
सिरसा। शहर में बिजली खंभों पर लगी अनाधिकृत केबल-नेटवर्किंग तारों को हटाने के लिए बुधवार को बिजली निगम की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, बिजली विभाग के अधिकारियों व गठित कमेटी सदस्यों की मौजूदगी में वार्ड एक से अभियान की शुरूआत की गई।
अभियान के तहत बिजली खंभों पर लगी अनाधिकृत तारों को हटाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बताया कि शहर में बिजली खंभों पर लगी अनाधिकृत केबल व नेटवर्किंग तारों को हटाने के संबंध में संबंधित सेवा प्रदाता कंपनियों को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए खंभों से अनाधिकृत तारों को हटाने का अभियान चलाया है।
इसमें बिजली विभाग के अधिकारी व कमेटी सदस्यों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा और एक-एक कर बिजली खंभों से अनाधिकृत केबल व नेटवर्क की तारों को हटाया जाएगा। बिजली निगम से कार्यकारी अभियंता धीरज कुमार ने बताया कि बिजली निगम की ओर से केबल-नेटवर्क तारों को खंभों पर लगाने के लिए संबंध में पॉलिसी बनाई है।
विज्ञापन
इसके तहत प्रति पोल केबल-नेटवर्क तार लगाने के लिए 100 रुपये और पोल से कनेक्शन बॉक्स लगाने के लिए 300 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से चार्ज देना होता है। कोई केबल-नेटवर्क कंपनी विभाग से पॉलिसी के तहत अनुमति ले सकती है। अनाधिकृत तारों को हटाने के अभियान की शुरूआत की है। जब तक सभी अनाधिकृत तारों को नहीं हटाया जाएगा, तब तक यह अभियान जारी रहेगा।