फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sisters free travel in roadways buses

Sirsa News: रोडवेज की बसों में भाई के घर रवाना हुईं बहनें

Thu, 27 Aug 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
sisters free travel in roadways buses
सिरसा। बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते हुए ​महिलाएं । संवाद
सुबह 11 बजे से बस स्टैंड पर जुटनी शुरू हो चुकी थी भीड़
विज्ञापन

आज रात 12 बजे तक मिलेगा निशुल्क यात्रा का लाभ
सिरसा व डबवाली डिपो की करीब 217 बसें, सुरक्षा के लिए बस अड्डे पर तैनात रहीं महिला पुलिस
फोटो 23,24,25,27,29,30
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रक्षाबंधन के त्योहार पर वीरवार दोपहर 12 बजे के बाद महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा शुरू हो गई। काफी संख्या में महिलाएं सुबह 11 बजे ही बस अड्डे पर पहुंच गई। जैसे ही दोपहर के 12 बजे उन्होंने बसों में सवार होना शुरू कर दिया।
सिरसा व डबवाली डिपो की करीब 217 बसें हैं। रक्षा बंधन पर महिला यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो उसके अनुसार अतिरिक्त बसें चलाने की भी तैयारी की गई है। यातायात प्रबंधक रतन लाल ने बताया कि जिस रूट पर भी सवारियां अधिक होंगी। उस रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

रतनलाल ने बताया कि सिरसा डिपो पर बसों के 12 बूथ हैं। यहां पर इंस्पेक्टर की तैनाती भी की गई है ताकि महिला यात्रियों को अगर कोई परेशानी हो तो तुरंत उसका समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार दोपहर 12 बजे से लेकर शुक्रवार रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। 12 बजे तक महिलाओं की संख्या इतनी नहीं थी कि उन्हें सीट मिलने में कोई दिक्कत हुई हो।
करनाल स्थित अपने मायके में जाने के लिए बस में सवार हुई वीना रानी ने बताया कि उन्हें न्यूज पेपर पढ़कर पता चला था कि सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा शुरू की है। सरकार का ये कदम सराहनीय है। बस में ज्यादा भीड़ भी नहीं है।
शुक्रवार सुबह बस स्टैंड पर ज्यादा भीड़ रहने की संभावना
जिले की अधिकांश महिलाओं का मायका जिले के विभिन्न रूटों पर पड़ने वाले गांव व हनुमानगढ़, हिसार और फतेहाबाद जिले में हैं। इसलिए वे शुक्रवार सुबह बसों में सवार होकर अपने मायके जाएंगी। उनके साथ 15 साल तक की उम्र के बच्चे भी मुफ्त यात्रा के दायरे में आएंगे।
रूट टाइमिंग के हिसाब से बसों का हो रहा है संचालन
यातायात प्रबंधक ने बताया कि सभी मुख्य रूटों पर हर 10 से 15 मिनट के बाद बस सर्विस मिलेगी। हिसार, रोहतक, दिल्ली, पानीपत और चंडीगढ़ रूट पर विशेष ध्यान जा रहा। रोटेशन और रूट टाइमिंग के हिसाब से ही बसों का संचालन किया जा रहा है। महिलाएं किसी भी रूट पर चलने वाली बस के संबंध में बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र से भी जानकारी हासिल कर सकती हैं। जिले के हर लोकल रूट पर भी रोडवेज की बसें चल रही हैं।

बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
रक्षा बंधन पर्व को लेकर बस अड्डा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। महिला थाना पुलिस की तैनाती से महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कोई दिक्कत पेश नहीं आई। महिला पुलिस महिलाओं को बस में पहले सवार करने के लिए बस के गेट के पास खड़ी रही। यात्री महिलाओं को महिला पुलिस का सहयोग हर तरह से मिला। महिलाओं से बस अड्डा परिसर में कोई स्नेचिंग की घटना न हो इसके लिए बस अड्डा चौकी पुलिस परिसर में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed